नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Apr 9, 2025 / Post views : 99
परसपुर, गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरायनपुर जैसिंह की रहने वाली खुशी सिंह ने गांव के ही युवक पर गाली-गलौज कर धमकाने का आरोप लगाया है। प्रार्थिनी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 7 अप्रैल को न्यायालय से वापस लौटते समय पंचायत भवन के पास विपक्षी योगेश प्रताप सिंह उर्फ दीपक पुत्र अशोक सिंह ने उसे रोक लिया।
आरोप है कि आरोपी ने पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए उस पर दबाव बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन