नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Aug 10, 2022 / Post views : 276
परसपुर ( गोंडा ): परसपुर कस्बा समेत ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को शहादत ए कर्बला मोहर्रम का त्यौहार बड़े ही अकीदत व शिद्दत के साथ मनाया गया। मंगलवार को दोपहर बाद चौक चौराहों पर इबादत के उपरांत ताजिया का जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकला। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर शांति सुरक्षा के मद्देनजर भरपूर पुलिस फोर्स की मुस्तैदी रही है परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह मैं पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहे हैं । परसपुर कस्बे मे साईं तकिया नौशहरा नई बस्ती कॉलोनी एवं अंजही व गाड़ी बाजार शान नगर का जुलूस सबलकुआं चौक पहुंचा जहां पर इकट्ठा होकर मोहर्रम ताजिया का जुलूस मुख्य चौराहे के तरफ पहुंचा। फिर सीबीईएन मार्ग से होकर शाम करीब 4:00 बजे राजपुर में आटा परसपुर की सीमा पर परंपरागत जुलूसों का मिलान हुआ जिसके बाद ताजियेदार अपनी-अपनी ताजिया लेकर कर्बला पहुंचे । और शिद्दत अकीदत के साथ इबादत किया और गमगीन मामलों में ताजिया दफन किया। ढोल ताशा के साथ मातम करते हुए ताजियादारों ने या हुसैन के नारे लगाए। इस दौरान जुलूस एवं कर्बला के मेला में काफी भीड़ रही। वही बनवरिया कटैला सकरौर पसका अकोहरी कुंडियाव डेहरास भौरीगंज समेत विभिन्न गांव में ताजिया का जुलूस निकला। और शांति सुरक्षा के साथ प्रत्येक जगह मोहर्रम कर्बला का मेला संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन