आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Mar 31, 2026 / Post views : 62
उत्तर प्रदेश के पूर्व PCS अधिकारी व बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पहुंचे रामनगरी
जहां पर उन्होंने प्रभु श्री राम की विधि विधान से पूजा अर्चना की
तत्पश्चात बीजेपी सरकार पर हमलावर होते हुए अग्निहोत्री ने कहा हमारी पार्टी के नाम में ही बसे हैं राम साथ ही साथ उन्होंने सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी को भस्मासुर पार्टी' करार दिया। और आरोप लगाया कि यह पार्टी कॉर्पोरेट की तरह काम कर रही है और सवर्ण/सनातनी समाज को प्रताड़ित कर रही है, जिस अयोध्या की धरती से भाजपा ने अपनी राजनीतिक पहचान बनाई थी आज उसी पावन धरा से उनके पतन की शुरुआत होने जा रही है।
अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी पार्टी के नाम की महत्ता बताते हुए कहा कि हमारी पार्टी 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' के नाम में ही स्वयं प्रभु श्री राम समाहित हैं जो अधर्म के नाश का प्रतीक है। उन्होंने अपनी यात्रा को दैवीय संकेत बताते हुए साझा किया कि जैसे ही रामनगरी की सीमा में कदम रखा। तो मुझे एहसास हुआ कि सर्व समाज के उत्थान का समय आ गया है। वही मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने समाज के हर वर्ग चाहे वह सरकारी अधिकारी हो या आम जनता सभी का मानसिक और आर्थिक शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विपक्षी हमलों और जांच एजेंसियों के डर पर बेबाकी से जवाब देते हुए अग्निहोत्री ने चुनौती दी कि मेरे पीछे ईडी सीबीआई या जितनी भी खुफिया एजेंसियां हैं, सब लगा दी जाएं, लेकिन मैं सर्व समाज की आवाज बुलंद करता रहूंगा।
जब जब पत्रकार साथियों ने सवाल किया गया कि आप सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद बिना पैसों के वे इतना बड़ा अभियान कैसे चला रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हमारा समाज ही हमारी ताकत है,उन्होंने साफ कहा कि हमें न दारू बांटनी है और न ही दिखावा करना है, हम साधारण लोग हैं और साधारण जनता के हितों की बात करेंगे। भ्रष्टाचार से कमाने वालों को सोचने की जरूरत है हमें नहीं। उन्होंने भीड़ तंत्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भीड़ से केवल दिखावा हो सकता है लेकिन भीड़ कभी वोट की गारंटी नहीं होती; जनता अब जागरूक हो चुकी है और साइलेंट तरीके से अपना काम करेगी। उन्हें विश्वास है कि लोग खुद जागरूकता के साथ उनके संदेश को आगे बढ़ाएंगे और साल 2027 में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने समाजसेवी अर्चना तिवारी, कृपा निधान तिवारी, रामानंदन त्रिपाठी, दिग्विजय शुक्ला,वरुण शुक्ला ,गुलशन तिवारी के साथ कई घंटों तक विशेष रणनीति पर गंभीर चर्चा की, साथ ही साथ भावुक होते हुए कहा कि प्रभु श्री राम अयोध्या नगरी और सनातन धर्म हमारे हृदय में बसते हैं और इन्हीं आदर्शों को लेकर हम आगे बढ़ेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वेद पांडे,प्रतीक पाठक,अशोक तिवारी,बृजेश सिंह,अजय श्रीवास्तव,काजल पाठक,अभय मिश्रा राजन पांडे, राजेश नारायण तिवारी सोनू और केशव सहित बड़ी संख्या में अयोध्या वासी वह पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन