सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Feb 24, 2023 / Post views : 240
परसपुर गोंडा : परसपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्यौरासी के एस डी एम सीनियर सेकंडरी स्कूल हनुमंत पूरी के प्रबंधक की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गयी,विद्यालय के प्रधानाचार्य ओंकार नाथ मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के प्रबंधक सिद्धनाथ मिश्रा के पेट के ट्यूमर का ऑपरेशन लखनऊ के एक अस्पताल में हुआ था। अचानक हृदय गति रुक जाने से गुरुवार को उनकी मृत्यु हो गयी। उनकी मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है ।
विज्ञापन
विज्ञापन