Sun, 18 Oct 2026
Breaking News
ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | अयोध्या : राम मंदिर परकोटे का निर्माण कार्य सौंपना बाकी | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | अयोध्या : राम मंदिर परकोटे का निर्माण कार्य सौंपना बाकी | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | अयोध्या : राम मंदिर परकोटे का निर्माण कार्य सौंपना बाकी |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज,कहा-प्रदेश का मुखिया 12 बजे सोकर उठता था तो विकास कहां से होता

Share:

सहारनपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर दौरे पर पहुंचे।यहां सीएम ने मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और जनमंच सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री युवा उधमी अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए।सीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और अन्य योजनाओं के अंतर्गत 582 युवा उद्यमियों और 310 स्वयं सहायता समूहों को ऋण के चेक वितरण किए।सीएम ने 49 करोड़ का ऋण वितरित किया और देश में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां और उद्देश्य गिनाए।

जनमंच सभागार में युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत श्रण वितरण कार्यक्रम को सीएम योगी ने संबोधित किया।
सीएम ने पूर्व की सपा सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट,वन माफिया दिया और हमारी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट दिया है।सीएम ने कहा कि हस्तशिल्पी पहले भी थे,लेकिन पिछली सरकारों ने उनके लिए कुछ नहीं किया।सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर सीएम ने कहा कि जब प्रदेश का मुखिया 12 बजे उठता है,तो तैयार होने में 2 बजे लगेंगे,इंटरव्यू, पिकनिक और दोस्तों के साथ समय बीतेगा,जनता तरसती थी और उनके गुर्गे प्रदेश को बर्बाद करते थे,उन्होंने हर जिले में वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया दिया था,लेकिन हमने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट दिया है।

सीएम योगी ने पूर्व की सरकारों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह वही राज्य है जहां 2017 से पहले कोई उद्योग लगाना नहीं चाहता था,लोग डर के मारे भाग जाते थे,यूपी के अंदर कस्बे खाली हो रहे थे,किसानों के ट्यूबवेल से मोटर चोरी हो रही थी,जब तक व्यापारी घर वापस नहीं आ जाता था तब तक परिवार चिंतित रहता था। सीएम ने कहा कि 8 साल में बेटी,व्यापारी,सब सुरक्षित हैं।भाजपा की सरकार में अगर कोई असुरक्षित है तो वह माफिया है, जिन्हें रसातल तक पहुंचाया गया है।

सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने काष्ठकला और हस्तशिल्प कारीगरों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है,लेकिन भाजपा ने इन्हें आगे बढ़ाने का काम किया।काष्ठकला में आज सहारनपुर की वैश्विक स्तर पर पहचान हो चुकी है। यहां की प्रतिभा को उभारने की जरूरत है।युवाओं को रोजगार दिया गया है।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम को लेकर सीएम योगी ने कहा कि अब किसी एक गांव से भर्ती नहीं होते, बल्कि हर जिले से प्रतिभाशाली भर्ती होते हैं। 1947 से 2017 तक जहां यूपी में केवल 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थीं, वहीं हमने हाल ही में हुई 60244 की भर्ती में करीब 12 हजार महिला पुलिसकर्मियों को भर्ती किया है। अब भाई-भतीजावाद नहीं चलता।

सीएम योगी कुंभ को लेकर भी सपा पर तंज कसा। सीएम ने कहा कि जो लोग कुंभ की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे थे, वह खुद भी संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे।सीएम ने कहा कि महाकुंभ में किसी ने टैक्सी सर्विस की,किसी ने फोटोग्राफी की तो किसी ने नाव चलाकर पैसे कमाए।मैंने एक चाय वाले से पूछा कि तुम कितना कमा लेते हो उसने कहा कि मैं 50 से 60 लाख रुपए कमा लेता हूं,उनमें से कुछ लोग ऐसे भी थे जो सिर्फ सवाल पूछना चाहते थे, लेकिन भीड़ को देखने के लिए खुद ही डुबकी लगाने चले ग‌ए।महाकुंभ में 45 दिनों में 66 करोड़ लोग पहुंचे।एक स्थान पर इतने अधिक श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं करना किसी अन्य के बस में नहीं है, यही यूपी की पहचान है।

सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ ने उत्तर प्रदेश को विश्व में अलग पहचान दिलाई है,महाकुंभ का आयोजन सिर्फ उत्तर प्रदेश ही कर सकता है,दुनिया में किसी और के बस की बात नहीं है। 66 करोड़ लोगों को एक जगह संगम में डुबकी लगाने का मौका मिला,छेड़छाड़,लूट,अपहरण की कोई घटना नहीं हुई,जो भी आया अभिभूत होकर गया। उत्तर प्रदेश के इस गौरव से दुनिया अभिभूत है।

सहारनपुर का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 8 साल पहले सहारनपुर को अच्छा शहर नहीं माना जाता था,लेकिन आज यह स्मार्ट सिटी बनने की ओर बढ़ रहा है। सीएम ने कहा कि सीएम युवा उद्यम योजना के तहत उनकी सरकार युवाओं को बिना ब्याज के ऋण दे रही है,योजना के अंतर्गत लिए गए ऋण का आपको ब्याज नहीं देना होगा,सिर्फ मूलधन देना होगा,समय पर लोन का भुगतान कर दिया जाएगा तो बाद में 10 लाख तक का लोन और मिल जाएगा।सहारनपुर के वुड कार्विंग की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि यहां के शिल्पकार और कारीगर विश्व स्तर पर काम कर रहे हैं,उनके हाथों में हुनर है,उसका सही इस्तेमाल नहीं हो रहा था।सीएम ने कहा कि सरसावा एयरपोर्ट के लिए नए विमान मंगवाए गए हैं, जिनके आते ही जल्द ही सहारनपुर से उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें