सूचना
आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Mar 12, 2025 / Post views : 189
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को होली का तोहफा दिया है।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1,890 करोड़ रुपए की धनराशि से यूपी के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल का वितरण किया जाएगा।सीएम ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में इसकी शुरुआत की।
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारों में न कनेक्शन मिलते थे और न सिलेंडर।नेतागिरी करने पर डंडे खाने पड़ते थे। आज हम 1.86 करोड़ लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर उपलब्ध करवा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और मंत्री सतीश शर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन