सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, May 13, 2024 / Post views : 161
परसपुर गोण्डा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मधईपुर कुर्मी पसका मोड़ निवासिनी महिला प्रियंका मिश्रा पत्नी तरून कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की रात तकरीबन नौ बजे विपक्षीगण द्वारा उसके लड़के सोभित मिश्रा को अनायास भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ लात घूँसा से पिटाई कर दी गयी। बीच बचाव कराने पहुंची पीड़िता को भी जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई की गई ।
इस बावत परसपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पति पत्नी समेत दो लोंगों के विरुद्ध मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जाँच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन