Mon, 19 Oct 2026
Breaking News
संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: दोपहर 2.30 बजे की बड़ी खबरें…….* 12.07.2025

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Jul 12, 2025 / Post views : 140

Share:

➡लखनऊ: फरार साइबर अपराधी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लखनऊ एयरपोर्ट से उस समय फरार हो गया था, जब गुजरात पुलिस उसे हिरासत में लेकर जा रही थी। आरोपी वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर भाग गया था। वहीं बलरामपुर धर्मांतरण मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया कि आरोपी पकड़ा गया है और उसे विदेश से फंडिंग मिल रही थी। सीएम ने कहा कि धर्मांतरण के लिए रेट तय किए गए थे और जांच में 100 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। उन्होंने इसे देश को तोड़ने की साजिश करार दिया।

➡रायबरेली: गुजरात हादसे के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बंदा-बहराइच मार्ग पर स्थित गंगा पुल लगभग एक किलोमीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया है। 1975 में बना यह पुल सरेनी थाना क्षेत्र के गेगासो के पास स्थित है। जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है और मरम्मत कार्य जारी है, जो छह माह तक चलेगा।

➡कानपुर: ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। भारी बारिश से चौबेपुर के मरियानी गांव के पास ट्रैक धंस गया था, लेकिन समय रहते कालिंदी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई। ट्रेन 45 मिनट तक रुकी रही और मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक की मरम्मत की।

➡गोरखपुर: खोराबार क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों—चौतू, संगीत और अरुण—को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लोहे की रॉड और डंडा बरामद हुआ है। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें जितेंद्र नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

➡गोंडा: नवाबगंज क्षेत्र में एक दुकानदार ने चोरी के आरोप में 10 साल के बच्चे को पीटा और उसके हाथ-पैर बांधकर दुकान के बाहर बैठा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को मुक्त कराया। यह घटना वीर बाबा मंदिर के पास स्थित हार्डवेयर दुकान की है।

➡देहरादून: बीसीसीआई देहरादून में तीसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाएगा। 50 बीघा जमीन पर एक साल में 30 हजार सीटों की क्षमता वाला स्टेडियम तैयार किया जाएगा। वहीं शहर में 22 हजार पैकेट नकली सिगरेट पकड़ी गई है, जिसके बाद कारोबारी पर मुकदमा दर्ज हुआ है। देहरादून बार एसोसिएशन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अब वकीलों की ड्रेस में सिर्फ वकील ही रहेंगे। मुंशी, दलाल और इंटर्न को बार का पहचान पत्र अनिवार्य रूप से रखना होगा।

➡श्रावस्ती: छांगुर बाबा का धर्मांतरण नेटवर्क श्रावस्ती तक फैल गया है। नवाबगंज के नवाब रोहता गांव के सात बैंक खातों की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। छांगुर और उसके नेटवर्क से जुड़े चार युवकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि इन लोगों ने फरीदाबाद की एक किशोरी का भी धर्मांतरण कराया था।

➡बरेली: अंग्रेजी शराब चोरों से कठपुला पुल के पास पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें रविंद्र नामक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने रविंद्र समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस और शराब की पेटियां बरामद की हैं।

➡अलीगढ़: सुकम कंपनी के कर्मचारियों ने सासनी गेट चौराहे पर प्रदर्शन कर जाम लगाया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी हर महीने गलत तरीके से सैलरी काट रही है। विरोध स्वरूप कर्मचारी हाथों में झाड़ू लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

➡बिजनौर: थाना नहटौर के तकीपुरा गांव में दबंगों ने एक बाइक सवार को लाठी-डंडों से पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोप लगाया कि पुलिस दबंगों पर कार्रवाई नहीं कर रही।

➡रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के गीतांजलि के पास कार ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

➡दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 47 शहरों में आयोजित रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। पीएम ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बताया और कहा कि भारत नई सदी में नई तकनीकों के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और मोबाइल सेक्टर समेत अन्य क्षेत्रों में तेज़ी से विकास हो रहा है।

➡कन्नौज: बारिश ने तिर्वा नगर पंचायत के दावों की पोल खोल दी है। नगर पंचायत कार्यालय समेत कई गलियां जलमग्न हो गईं हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

➡ललितपुर: तालबेहट तहसील के ऐबनी गांव में भारी बारिश के चलते एक गरीब का मकान गिर गया। परिवार ने समय रहते भागकर जान बचाई, लेकिन गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया है।

➡प्रतापगढ़: विवेक नगर क्षेत्र में पुलिस ने दो बम के साथ एक युवक नासिर को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी नगर कोतवाली के बराछा मोड़ से हुई।


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें