Mon, 19 Oct 2026
Breaking News
संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: दोपहर 2.00 बजे की बड़ी खबरें……….* 04.08.2025

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Aug 4, 2025 / Post views : 130

Share:

➡लखनऊ: शिकोहाबाद से सपा MLA मुकेश वर्मा ने कांवड़ यात्रियों के लिए सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें की हैं। उन्होंने सरकार से कांवड़ियों को सर्टिफिकेट देने, 1 लाख रुपये की सहायता, नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने सड़क हादसों में मौत होने पर परिवार को 1 करोड़ रुपये देने की भी अपील की।

➡बागपत: बागपत जिले के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के पाठशाला चेकपोस्ट इलाके में एक दुकान की छत उखाड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। चोरी चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई। गल्ले से 7 हजार रुपये नकद और ढाई लाख रुपये का सामान चोरी हो गया है।

➡रायबरेली: बारिश के दौरान शिवगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र के पहाड़पुर में एक दीवार गिरने से एक महिला मलबे में दब गई। महिला की चीख सुनकर पास के लोग इकट्ठा हुए और महिला को मलबे से निकाला। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

➡बांदा: बांदा शहर में एक लेडी डॉन का आतंक सामने आया है, जो गरीब और असहाय लोगों की पिटाई करती है। स्टेशन रोड के पास वह अक्सर बुजुर्गों को गालियां देकर पीटती है। एक बुजुर्ग को पिटते देख राहगीर सिर्फ तमाशा देखते रहे।

➡श्रावस्ती: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी ने मायावती की मौजूदगी में बसपा का दामन थामा।

➡लखनऊ: नगर निगम के स्मार्ट सिटी के तमाम दावे 48 घंटे की बारिश में फेल हो गए हैं। राजधानी की अधिकांश सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिसमें आशियाना इलाके के सेक्टर L में जलभराव के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया।

➡मैनपुरी: मिर्जापुर गांव में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। बच्चों को स्कूल जाने में पानी में घुसकर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की अपील की है।

➡औरैया: जिले में मूंगफली और मूंग की खरीद में बड़े घोटाले की बात सामने आई है। व्यापारी सीधे किसानों से नहीं, बल्कि एक दूसरे से मूंग और मूंगफली खरीद रहे हैं और उन्हें वेयरहाउस भेज रहे हैं, जिसमें करोड़ों का खेल चल रहा है।

➡मेरठ: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कचहरी से लेकर कमिश्नरी तक मानव श्रृंखला बनाई और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। वकील आज CM योगी से मिलने के लिए वक्त मांग रहे हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ दौरे पर आ रहे हैं।

➡भदोही: बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बाढ़ चौकी इटहरा में मवेशियों का रेस्क्यू किया गया और गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिससे बाढ़ का पानी गंगा के किनारे स्थित गांवों में पहुंच गया है।

➡दिल्ली: दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने स्कूलों की फीस पर लगाम नहीं लगने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के समर्थन में एक बिल आ रहा है, जो सांसदों के लिए भी सुरक्षित नहीं हो सकता है। उन्होंने दिल्ली के वीआईपी इलाके में सांसद के साथ हुई चेन स्नैचिंग की घटना पर भी चिंता जताई।

➡अलीगढ़- पत्नी ने पति की करवाई खौफनाक हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई हत्या, यूसुफ के दोनों हाथ बांधकर पेट चीरा गया, पहचान छिपाने के लिए शरीर पर डाला तेजाब, अवैध संबंधों का पता चलने पर करता था विरोध, 29 जुलाई को काम पर निकला, तब से लापता था, शनिवार को कासगंज में मिला था यूसुफ का शव, पत्नी ने कबूला, प्रेमी दानिश संग मिलकर की हत्या, आरोपी पत्नी तबस्सुम को हिरासत में लिया गया, आरोपी प्रेमी दानिश और साथियों की तलाश जारी, थाना छर्रा इलाके के गांव धनसारी निवासी था यूसुफ

➡हापुड़ - बाइक सवार युवकों ने कार में मारी टक्कर, टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक घायल, एंबुलेंस से रास्ते में कूदकर भागा एक युवक, पुलिसकर्मी ने दौड़कर युवक को पकड़ा, युवक को पकड़कर एंबुलेंस के स्ट्रेचर से बांधा , शराब के नशे में थे दोनों बाइक सवार युवक, थाना हाफिजपुर क्षेत्र का मामला

➡पीलीभीत- नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की डकैती, घर में सो रहे युवक को बंधक बनाकर पीटा, हथियार गर्दन पर रखकर संदूक की चाबी ली, सोने, चांदी की ज्वैलरी सहित नगदी बटोरी, लगभग 6 लाख का सामान लेकर हुए फरार, घटना से गांव में फैली दहशत ग्रामीण इकट्ठा, थाना गजरौला क्षेत्र के सराय सुंदरपुर की वारदात

➡रायबरेली- बारिश में लोगों ने सड़क पर चलाई नाव, सड़क पर नाव चलाकर जताया विरोध, नगर पंचायत के दावे की खोल दी पोल, नगर पंचायत क्षेत्र में जगह जगह जलभराव, नाले चोक होने से जलभराव की बनी स्थिति, अधिकांश नाली नालों की नहीं हुई थी सफाई, लालगंज नगर पंचायत क्षेत्र के कस्बे का मामला

➡गाजीपुर- उमर अंसारी को लेकर गाजीपुर पहुंची पुलिस, कल लखनऊ से उमर को अरेस्ट किया था, लखनऊ में दारुलसफा से उमर को अरेस्ट किया था, उमर अंसारी पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, गैंगस्टर एक्ट में जब्त संपत्ति से जुड़ा मामला, फर्जी अर्जी देकर संपत्ति अवमुक्त कराने की कोशिश, मां अफ्शा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप, 10 करोड़ रुपए की संपत्ति से जुड़ा है मामला

➡मेरठ - कल से लापता तीन बच्चों के शव बरामद, कल खेलते समय लापता हुए थे तीनों बच्चे, मंदिर से सामने खेत में पड़े मिले बच्चों के शव, इलाज के लिए एक बच्चे को अस्पताल भेजा था, डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित किया है, बच्चों की मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं, जानी के सिवालखास कस्बे का है मामला

➡चंपावत- उत्तराखंड पंचायत चुनाव में असाधारण मिसाल, काजल बिष्ट ने कहा, मैं नहीं जीती, प्रमाण पत्र वापस लें, मतगणना में हार के बाद गलती से घोषित हुईं विजयी, रिटर्निंग अफसर के सामने खुद दर्ज कराई आपत्ति, सुमित कुमार को काजल ने बताया असली विजेता, प्रशासन ने आपत्ति मानी, मामला अब SDM कोर्ट में, एक माह में हो सकती है पुनर्गणना, काजल बनीं ग्रामीण लोकतंत्र में ईमानदारी की मिसाल

➡दिल्ली- दिल्ली में सांसद से चेन स्नैचिंग की घटना, चाणक्यपुरी में सांसद सुधा के साथ चेन स्नैचिंग, यह इलाका विदेशी दूतावासों, सरकारी निवासों से घिरा, तमिलनाडु भवन में रहने वाली MP सुधा से छीनी चेन, सुबह टहल रही थीं, अज्ञात बदमाशों ने चेन छीन ली.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें