Mon, 19 Oct 2026
Breaking News
संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: सुबह 10:00 बजे की बड़ी खबरें…….* 06.08.202025

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Aug 6, 2025 / Post views : 147

Share:

➡लखनऊ- अवैध बिल्डिंग निर्माण का हर जोन में सिंडिकेट, जोन-5 में तनवीर,फहद, सलीम का सिंडिकेट हावी, जोन-5 के जोनल अफसर माधवेश कुमार का संरक्षण, कल्याणपुर के कमला नेहरू नगर में अवैध बिल्डिंग, बिना नक्शा पास कराए बना रहा 4 मंजिला इमारत, 4 हजार स्क्वायर फीट में अवैध बिल्डिंग बन रही है,. अवैध बिल्डिंग में 3BHK फ्लैट 58 लाख रुपए का, 58 लाख में अवैध बिल्डिंग में फ्लैट दे रहा बिल्डर, तनवीर,फहद, सलीम के प्रोजेक्ट में पैसा फंस जाएगा

➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी पहल , फुटवियर इकाइयों को जमीन, बिजली, पूंजी पर छूट, फुटवियर और लेदर इंडस्ट्री को मिल रहा बढ़ावा, यूपी में पहली बार फुटवियर नीति तैयार की गई, 150-200 करोड़ निवेश पर 30-50% पूंजी सब्सिडी, बुलंदशहर व अन्य जिलों में जमीन पर 35% छूट, बिजली दरों पर 50% तक छूट
मशीनरी पर GST की आंशिक वापसी, 200 नए औद्योगिक क्लस्टर विकसित होंगे, सरकार का लक्ष्य 10 लाख से अधिक रोजगार, 700 करोड़ से अधिक निवेश सरकार का लक्ष्य, यूपी को फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग हब बनाएगी सरकार

➡लखनऊ- यूपी विधानसभा में विधायकों की AI पाठशाला , IIT के प्रोफेसर लेंगे विधायकों की AI पाठशाला, 2 घंटे की ये क्लास IIT के प्रोफेसर लेंगे , यूपी विधानसभा एप को AI से जोड़ा जाएगा, 10 अगस्त को दोपहर 3 बजे प्रशिक्षण क्लास

➡लखनऊ- ASP मुकेश प्रताप सिंह का बयान दर्ज करेगी पुलिस, मुकेश के परिजनों के बयान दर्ज करेगी पुलिस,. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेगी पुलिस, ASP की पत्नी नितेश फंदा लगाते दिखी थी, नितेश के भाई प्रमोद का भी बयान दर्ज होगा

➡लखनऊ- राज्य कर विभाग के उपायुक्त सस्पेंड, यौन शोषण के आरोप में कमलेश कुमार पांडेय सस्पेंड, मथुरा में महिला अधिकारी के उत्पीड़न का मामला, आंतरिक जांच समिति के 6 अफसर भी सस्पेंड, विशाखा समिति के 6 सदस्य बचाना चाहते थे, सभी के निलंबन का आदेश जारी किया गया

➡मेरठ- ड्रोन और चोर की अफवाह फैलाने पर केस दर्ज,. दो महिला यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे, रात में सड़क पर चोर होने की अफवाह फैलाई, एक यूट्यूबर एक्टर, दूसरी यू्ट्यूबर ब्यूटीशियन, ब्रह्मपुरी में ड्रोन, चोर की अफवाह फैलाई थी, दोनों महिला यूट्यूबर्स को थाने से मिली जमानत

➡प्रयागराज - गंगा, यमुना में बाढ़ को लेकर राहत भरी खबर, गंगा, यमुना नदी का जलस्तर घटना शुरू हुआ, बीते 24 घंटे में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर कम, फाफामऊ में 35 सेमी, छतनाग में 49 सेमी घटा, नैनी में यमुना का जलस्तर 65 सेमी कम हुआ है, सुबह 8 बजे गंगा का फाफामऊ में जलस्तर 85.74 मी, छतनाग में 84.87 मीटर दर्ज किया गया जलस्तर, नैनी में यमुना का जलस्तर सुबह 8 बजे 85.31 मी , दोनों नदियां अभी भी खतरे के निशान के ऊपर हैं, 108 शहरी मोहल्ले और गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित, दर्जनों गांवों का अभी भी शहर से संपर्क कटा हुआ है

➡बरेली- 2 भतीजों की हत्यारे चाचा को उम्रकैद की सजा, जमीन के विवाद चाचा ने की थी भतीजों की हत्या, हत्यारे चाचा का भाई सबूतों के अभाव में बरी, 26 नवंबर 2016 को हुई थी वारदात, 1 लाख रुपये का आरोपी चाचा पर जुर्माना, खेत से लौटते समय रायफल से मारी थी गोली, बहेड़ी थाना क्षेत्र नोगवां सियाठेर की थी वारदात

➡गाजियाबाद- चीफ इंजीनियर को लापरवाही पर हटाया गया, अशोक कुमार पर लापरवाही करने में कार्रवाई, पर्यवेक्षीय दायित्वों में लापरवाही का है आरोप, 40 KW कनेक्शन की फाइल 3 महीने तक रखी, 24-25 जुलाई की रात लालकुआं पावर हाउस में फॉल्ट, अशोक पर फॉल्ट ठीक न करा पाने का भी है आरोप, पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष आशीष गोयल की कार्रवाई

➡अलीगढ़ - कार सवार शराब कारोबारी से लूट की वारदात, बदमाशों ने हथियारों के बल पर की लूटपाट, तमंचे की बट से कारोबारी का सिर फोड़ा, कार में रखा एक लाख कैश, 2 आईफोन लूटे, दुकान बंद कारोबारी साथी संग लौट रहा थ, पुलिस बदमाशों की तलाश, जांच में जुटी, थाना गांधी पार्क क्षेत्र की घटना।

➡बुलंदशहर- सिकंदराबाद पुलिस की शटर तोड़ गैंग से मुठभेड़, गैंग के बाइक सवार दो सदस्यों से हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से अपराधी सचिन घायल, दूसरा साथी योगेश भी घेराबंदी के बाद गिरफ्तार, बुलंदशहर,मेरठ,अलीगढ़ में शटर तोड़ करते थे चोरी, कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, बैटरी बरामद,. सिकंदराबाद के गांव बिलसुरी में हुई मुठभेड़

➡मेरठ- बिजली विभाग में कनेक्शन के नाम पर भ्रष्टाचार मामला, कनेक्शन ना देने पर चीफ इंजीनियर को पद से हटाया , गाजियाबाद के अंकुर जैन ने 40KW का कनेक्शन मांगा, 3 महीने कारोबारी ने काटे चक्कर, नहीं मिला कनेक्शन, चीफ इंजीनियर अशोक कुमार मुख्यालय सम्बद्ध हुए, PVVNL MD भी मामले पर आंखें मूंदे रहीं, एक्शन नहीं, MD PVVNL को अन्य कार्मिको पर कार्रवाई के आदेश, UPPCL अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल की CE पर कार्रवाई

➡आगरा - एक्टर जैकी श्रॉफ ने की आगरा पुलिस की तारीफ, वीडियो में बोले- आप सभी ने बहुत संभाला, जय हिंद, पिछले दिनों आगरा में शूटिंग करने पहुंचे थे जैकी श्रॉफ, ताजमहल में शूटिंग करके वापस लौटे एक्टर जैकी श्रॉफ, पुलिस ने हमें पेड़े भी खिलाए बहुत धन्यवाद-जैकी श्रॉफ, 29 जुलाई की सुबह फिल्म 'तू मेरी, मैं तेरा' की शूटिंग, जैकी श्रॉफ, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन भी थे मौजूद

➡रायबरेली- फर्जी फर्म बनाकर हड़पे 3.39 करोड़, मुकदमा दर्ज, लिपिक दीपक वर्मा ने 7 लोगों पर करवाया मुकदमा, कृषि उत्पादन मंडी बछरावां में बनाई गई थी फर्जी फर्म, 2018 से 2020 में 3.39 करोड़ रुपये हुए आवंटित, भारत ट्रेडर्स, गुप्ता ट्रेडर्स फर्म के मालिक पर मुकदमा, जनता इंटरप्राइजेज फर्म के मालिक पर भी मुकदमा, बछरावां थाने में कुल 7 फर्म के मालिकों पर केस दर्ज

➡फर्रुखाबाद - लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी बिंदु से 35 सेटींमटर पहुंचा ऊपर, नरौरा बांध से 115180 क्यूसेक पानी छोड़ा, बिजनौर बैराज से 226595 क्यूसेक छोड़ा, हरिद्वार से 179203 हजार क्यूसेक छोड़ा पानी, पांचाल घाट गंगा का जलस्तर 136.95 सेमी पहुंचा, किसानों की हजारों बीघा फसल हुई जलमग्न, कई गांवो का मुख्यालय से संपर्क मार्ग टूटा, फर्रुखाबाद की तीनों तहसीलों का मामला.

➡लखीमपुर खीरी - गोला के बझेड़ा में कटान रोधी परियोजना ध्वस्त, बाढ़ खण्ड ने बनाई थी 6 करोड़ की परियोजना, 35 मी से ज्यादा परियोजना कई जगह से कटी, ध्वस्त परियोजना से गुजर रहा शारदा का पानी, पानी का रुख ग्रामीण इलाकों की तरफ कर रहा, गोला तहसील के बझेड़ा का मामला

➡धराली- धराली पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, धराली, हर्षिल क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे सीएम, आपदा क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा ले रहे, 2 दिन धराली में ही कैंप करेंगे सीएम धामी, हालात का जायजा ले रहे हैं सीएम धामी

➡रुद्रपुर - लगातार बारिश से रुद्रप्रयाग में जलभराव, रुद्रपुर के जगतपुरा में हालात बिगड़ रहे हैं, कल्याणी नदी का पानी कई इलाकों में घुसा, कॉलोनियों में 5 से 6 फीट तक पानी भरा, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं, बच्चों और बुजुर्गों को स्कूल में रखा गया

➡दिल्ली- हाई अलर्ट पर भारत के सभी एयरपोर्ट , खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी जारी की, आतंकवादी हमले की चेतावनी जारी की, 22 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच अलर्ट, सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने जारी की अधिसूचना, हवाई अड्डों, एयरस्ट्रिप, फ्लाइंग स्कूलों को निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए गए

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें