Mon, 19 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: बड़ी खबरें……. 20.06.2025

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Jun 20, 2025 / Post views : 142

Share:

➡लखनऊ में अखिलेश यादव ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक ने खुद बताया कि ट्रांसफर का रेट 5 लाख रुपये तक पहुंच गया है। अखिलेश ने शिक्षा विभाग की बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा कि इसे जानबूझकर बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से उनका पारिवारिक रिश्ता है और उनका दर्द वही महसूस करते हैं।

➡कन्नौज की आलू मंडी में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने अफसर पहुंचे। डीडी निर्माण ने निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया और कार्य में खामी मिलने पर ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरी तरह मानकों के अनुसार हो।

➡कासगंज: जिलाधिकारी द्वारा योग को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल, योग सप्ताह के अंतर्गत योग करें और ई डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करें जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा हस्तारित प्रमाण पत्र मिलेगा

➡फतेहपुर में योग सप्ताह के तहत कुर्सी पर बैठकर अफसरों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। 15 जून से 21 जून तक चलने वाले इस योग सप्ताह के दौरान काम के बीच आराम की मुद्रा में योग करने की विभिन्न टिप्स दी गईं।
s
➡नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 50 में रईसजादों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला मित्र को लेकर हुए विवाद के चलते मारपीट हुई।

➡एटा के बागवाला थाना क्षेत्र स्थित अलीगंज रोड पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण टायर फिसलने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। ट्रक गाजियाबाद से गैस सिलेंडर लेकर कायमगंज जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक सुचारु करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

➡कन्नौज में करीब तीन हफ्ते पहले मिले एक शव के मामले में दोबारा जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोबारा जांच शुरू की। एसपी विनोद कुमार ने खुद घटनास्थल इंदरगढ़ के कछपुरा क्षेत्र का मुआयना किया। गौरतलब है कि 26 मई को इस इलाके में एक युवक का शव मिला था, जिसे पहले सामान्य मौत माना गया था। अब परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

➡अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के भूडासी गांव में तीन बच्चों की मां अपने पति के भतीजे के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी का भतीजे के साथ पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बार भतीजा न केवल उसकी पत्नी को, बल्कि अपने दो बच्चों को भी साथ लेकर फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी पहले भी कई बार भतीजे के साथ जा चुकी है। उसने पूरी घटना की जानकारी हरदुआगंज थाने में दी है, जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

➡आगरा के बाह क्षेत्र स्थित फरैरा बाग में ससुरालियों द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। विवाहिता को बचाने पहुंचे उसके पिता और भाई को भी पीट दिया गया। पीड़िता भाई के साथ थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

➡वाराणसी में आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' का जोरदार विरोध देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने आमिर खान के तुर्की प्रेम को लेकर नाराजगी जताई और फिल्म का बहिष्कार करने का ऐलान किया। विरोध के दौरान लोगों ने तुर्की के राष्ट्रपति और आमिर खान के पोस्टर जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आमिर खान के रुख से देश की भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए उनकी फिल्म को समर्थन नहीं दिया जाएगा।

➡लखनऊ से सामने आए आंकड़ों के अनुसार, देश में बनने वाले हर 10 में से 6 किलोमीटर एक्सप्रेसवे अब उत्तर प्रदेश में होंगे। फिलहाल देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का 42% हिस्सा अकेले यूपी के पास है। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे जल्द ही इस हिस्से को और बढ़ा देगा। इसके शुभारंभ के बाद यूपी का एक्सप्रेसवे नेटवर्क शेयर बढ़कर 62% हो जाएगा। हाल ही में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे प्रदेश का सातवां संचालित एक्सप्रेसवे बन गया है। इसके अलावा राज्य में कई अन्य एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं या प्रस्तावित हैं, जो बुंदेलखंड, पूर्वांचल और तराई जैसे क्षेत्रों को आपस में जोड़ने का काम करेंगे।

➡दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर डायमंड हार्बर में हुए हंगामे को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। सुकांत ने आरोप लगाया कि एक कार्यक्रम के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं और पुलिस ने मिलकर हंगामा किया। उन्होंने इस घटना को गंभीर बताते हुए स्पीकर से मांग की है कि मामले को संसद की प्रिविलेज कमिटी को सौंपा जाए, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें