सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jul 10, 2024 / Post views : 150
परसपुर, गोण्डा - परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आटा लाल पुरवा स्थित खाते की भूमि पर अवैध कब्जा और जोताई के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित अभिषेक रस्तोगी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपने खेत की जोताई करा रहा था। तभी विपक्षियों ने वहां पहुँचकर जानमाल की धमकी देते हुए उसकी पिटाई कर दी। इस घटना में पीड़ित और उसके भाई को काफी चोटें आईं। पीड़ित ने खेत की बुवाई रुकवाने की अपील भी की।
परसपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात व्यक्तियों सहित लक्ष्मण और राहुल (पता अज्ञात) के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन