Mon, 19 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : धोबही गांव में 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार ने हत्या की जताई आशंका, गांव में पसरा मातम

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, May 31, 2025 / Post views : 240

Share:

परसपुर, उमरीबेगमगंज (गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धोबही में शुक्रवार को एक 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्र प्रदीप सिंह उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के प्रधान पाही टोला का निवासी था और अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ता था। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को प्रदीप अपने चाचा शुभम सिंह के साथ मिट्टी पाटने के काम के लिए परसपुर थाना क्षेत्र के ही धोबही गांव गया था। बताया गया कि वहां रामकिशुन और अजय सिंह के घर पर काम चल रहा था। काम के दौरान डीजल खत्म हो जाने पर शुभम तेल लाने चले गए। लौटकर आए तो देखा कि प्रदीप ट्रैक्टर से कुछ दूर घायल अवस्था में पड़ा था। उसके शरीर के दाहिने हिस्से पर गहरी चोट के निशान थे और मुंह, नाक तथा कान से खून बह रहा था।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और प्रदीप को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वेलसर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब 6:30 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रदीप की मौत सामान्य नहीं बल्कि साजिशन की गई हत्या है।

चाचा शुभम सिंह ने भी कहा कि जिस तरह शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं, उससे यह हत्या प्रतीत होती है। मृतक के पिता मनोज सिंह की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। उमरीबेगमगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा, और उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तरबगंज क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकसंतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कराई जाएगी।विधायक ने कहा कि यह हादसा हो या हत्या, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मृतक छात्र प्रदीप के परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें और एक बड़ा भाई है। बेटे की असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रदीप होनहार और मेहनती छात्र था, उसकी मौत ने सभी को झकझोर दिया है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर से पर्दा उठ सकेगा। पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें