Fri, 16 Oct 2026
Breaking News
लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह 10:30 तक की प्रमुख खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह साड़ी 8:30 बजे तक के प्रमुख मुख्य खबरें | साहिल मुस्कान नीली ड्रम वाले केस में : मेरठ जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने बुधवार शाम 4.22 बजे फांसी का फैसला सुनाया। | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : *महिला किसानों को आधुनिक खेती और स्वरोजगार के प्रति किया जागरूक* | दिल्ली : देश राज्यों से प्राप्त बड़ीराष्ट्रीय खबरें | मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में माँ के भव्य आरती का आयोजन : बिहारी गाँव में उमड़ी भक्तों की भीड़ | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम की देश राज्यों बड़ी खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह 10:30 तक की प्रमुख खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह साड़ी 8:30 बजे तक के प्रमुख मुख्य खबरें | साहिल मुस्कान नीली ड्रम वाले केस में : मेरठ जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने बुधवार शाम 4.22 बजे फांसी का फैसला सुनाया। | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : *महिला किसानों को आधुनिक खेती और स्वरोजगार के प्रति किया जागरूक* | दिल्ली : देश राज्यों से प्राप्त बड़ीराष्ट्रीय खबरें | मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में माँ के भव्य आरती का आयोजन : बिहारी गाँव में उमड़ी भक्तों की भीड़ | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम की देश राज्यों बड़ी खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह 10:30 तक की प्रमुख खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह साड़ी 8:30 बजे तक के प्रमुख मुख्य खबरें | साहिल मुस्कान नीली ड्रम वाले केस में : मेरठ जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने बुधवार शाम 4.22 बजे फांसी का फैसला सुनाया। | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : *महिला किसानों को आधुनिक खेती और स्वरोजगार के प्रति किया जागरूक* | दिल्ली : देश राज्यों से प्राप्त बड़ीराष्ट्रीय खबरें | मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में माँ के भव्य आरती का आयोजन : बिहारी गाँव में उमड़ी भक्तों की भीड़ | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम की देश राज्यों बड़ी खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: संभल में ढकी गईंं 10 मस्जिदें,होली और जुमे की नमाज एक ही दिन,चप्पे चप्पे पर पुलिस

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, Mar 13, 2025 / Post views : 140

Share:

संभल।इस बार होली और जुमा शुक्रवार को है।इसे लेकर यूपी के कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।संभल में होली पर मस्जिदों को ढंका जा रहा है।होली के जुलूस मार्ग पर पड़ने वाली सभी 10 मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है।इसमें जामा मस्जिद भी शामिल है।जामा मस्जिद को ढकने के समय संभल एएसपी खुद मौके पर मौजूद रहे।संभल में होली का जुलूस और जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से हो इसके लिए प्रशासन ने दोनों पक्षों से बात की और ये तय हुआ कि होली का जुलूस जिस भी मस्जिद के सामने से गुजरेगा उस मस्जिद में नमाज जुलूस आने से आधे घंटे पहले ही पूरी कर ली जाएगी।

बैठक में दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि जुलूस के समय मस्जिद में भीड़ न मौजूद हो। साथ ही मस्जिद के सामने से जिस समय जुलूस गुजरे उस समय मस्जिद प्रशासन से जुड़े कुछ लोग वहां मौजूद रहें,जिससे कोई गड़बड़ी न हो।

संभल के खग्गु सराय इलाके के लधनियों वाला मस्जिद को ढक दिया गया है।यह मस्जिद भी होली के जुलूस के रूट पर है। 2022 में इस मस्जिद पर रंग डाल दिया गया था,तब से ही इस मस्जिद को होली के लिए ढक दिया जाता है।

होली और जुमा एक ही दिन होने से नोएडा पुलिस अलर्ट मोड पर है।शांति पूर्ण तरीके से होली भी हो और नमाज़ भी पढ़ी जाए इसकी तैयारी की जा रही है।शांति समिति की बैठक में जुमे की नमाज़ का समय आगे बढ़ाया गया है तो वहीं होली को भी थोड़ा पहले खत्म करने की अपील की गई है।वहीं नोएडा में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।बुधवार को नोएडा पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च में डॉग स्क्वायड की टीम को भी शामिल किया गया था। वहीं लोगों से त्योहार को शान्ति से मनाने की अपील की गई।

उन्नाव में होली और जुमा एक ही दिन पड़ने से शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने नमाज के समय में बदलाव किया है। जुमे की नमाज का समय एक घंटा आगे बढ़ाकर दोपहर 2 बजे कर दिया गया है। शहर काजी ने एक वीडियो संदेश जारी कर सभी मुस्लिमों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।उन्होंने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं।

बता दे कि मौलाना मिस्बाही ने मुस्लिम समाज से प्रशासन का सहयोग करने और अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया है। मौलाना ने युवाओं से संयम और शांति बनाए रखने की विशेष अपील की है। जिला प्रशासन ने होली के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें