सूचना
आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Apr 15, 2023 / Post views : 151
अपने बेटे के जनाजे में शामिल होने के लिए माफिया अतीक अहमद ने कोर्ट में अर्जी लगाई है. मां शाइस्ता भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकती है.एनकाउंटर में मारे गए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों असद अहमद (Asad Ahmed) और गुलाम मोहम्मद के शव झांसी से प्रयागराज लाए जा रहे हैं. प्रयागराज के कसारी मसारी में शनिवार (15 अप्रैल) को दोनों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. वहीं, दूसरी तरफ बेटे के जनाजे में शामिल होने के लिए शनिवार को अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की अर्जी पर सुनवाई भी होनी है. बेटे के अंतिम संस्कार से पहले अतीक का बयान भी सामने आया है. उसका कहना है कि वह दुनिया का सबसे बदनसीब बाप है.

विज्ञापन
विज्ञापन