Sun, 25 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें... 05.08.2023

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Aug 5, 2023 / Post views : 204

Share:

शेखर न्यूज़ मुख्यालय उत्तर प्रदेश

➡️लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री ने MSME विभाग की समीक्षा बैठक की, मुख्यमंत्री ने बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए, स्मार्ट विलेज की अवधारणा को करें मजबूत- सीएम, मॉल की तर्ज पर गांवों में बनाएं विश्वकर्मा संकुल, एक छत के नीचे अर्थव्यवस्था के सभी सोपानों को मिले ग्रामीण, सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर हो ओडीओपी का डिस्प्ले-CM, ओडीओपी की ब्रांडिंग के लिए लगाएं प्रदर्शनी- सीएम, हर जिले में प्रदर्शनी लगाएं, पैकेजिंग को बनाएं आकर्षक, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में ट्रेड्स को भी करें शामिल, टूलकिट लाभार्थियों को पहले ही दें ट्रेड की ट्रेनिंग- सीएम, यूपी आईटीएस -2023 कला को प्रदर्शित करने का अवसर, हर महत्वपूर्ण जिले में हो सीएफसी की स्थापना- सीएम, प्लेज पार्क को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करें.

➡️लखनऊ- लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, फ्लाइट छूटने पर यात्रियों ने किया हंगामा, इंडिगो के सॉफ्टवेयर में खराबी के चलते छूटी फ्लाइट, 1.30 बजे सर्वर में खराबी के चलते आई दिक्कत, यात्रियों को मैनुअली बोर्डिंग से भेजा जा रहा था, मुंबई अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को भेजा जा रहा था, समय समाप्त होने जाने के चलते विमान चला गया, बाकी सभी यात्री अभी लखनऊ एयरपोर्ट पर मौजूद, यात्रियों को दूसरे फ्लाइट से भेजा जाएगा-अधिकारी, इंडिगो स्टाफ यात्रियों को समझाने का कर रहे प्रयास, आईटी टीम सर्वर ठीक करने का कर रही प्रयास.

➡️लखनऊ- केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर का बयान, ओवैसी भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं-कौशल किशोर, 'उनको इस तरीक़े की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए', योगी सरकार में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं-मंत्री, विपक्ष दोहरा मापदंड अपनाता है- कौशल किशोर, मध्यांचल एमडी भवानी सिंह निरंकुश अधिकारी-मंत्री, ऐसे अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं-मंत्री, ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए -मंत्री.

➡️लखनऊ- 4 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय रिफलेक्शन-2023 का उद्घाटन, अन्तर्राष्ट्रीय रिफलेक्शन का सीएमएस में भव्य उद्घाटन, डिप्टी सीएम की पत्नी नम्रता पाठक ने किया उद्घाटन, आईएससी और आईसीएसई टॉपर्स भी सम्मानित हुए, 7 लाख रूपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान से छात्र भी हुए शामिल, 5 से 8 अगस्त तक ‘रिफलेक्शन-2023’ का आयोजन, देश-विदेश के लगभग 500 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं.

➡️लखनऊ- माटी के वीरों का वंदन भी करेगी योगी सरकार, 9 अगस्त से क्रांति दिवस से शुरू होगा आयोजन, नगर पंचायत व नगर निकायों में होंगे आयोजन, 75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान किया जाएगा, मिनी मैराथन में युवक-महिला मंगल दल होंगे शामिल, एनसीसी कैडेट्स और एनवाई के सदस्य लगाएंगे दौड़.

➡️लखनऊ- पत्नी से पीड़ित होकर युवक ने की खुदकुशी, परिजन सड़क जाम कर के कर रहे प्रदर्शन, खुदकुशी से पहले मोबाइल पर बयां किया दर्द, पत्नी पर थाने में पति की पिटाई करने का आरोप, थाना नाका इलाके के राजेंद्र नगर का मामला.

➡️कानपुर- बर्रा में IIT चयनित छात्रा अपहरण फिरौती मामला, खुलासे के करीब पहुंची कानपुर कमिश्नरेट पुलिस, छात्रा ने प्रेमी संग मिलकर अपहरण की रची थी साजिश- सूत्र, पिता को वीडियो भेजकर मांगी गई थी 10 लाख फिरौती, पुलिस लगातार कर रही थीं छात्रा की बरामदगी का प्रयास, पुलिस ने छात्रा, उसके प्रेमी को लखनऊ से पकड़ा- सूत्र, UPI पेमेंट्स के सुरागों से पुलिस को मिली सफलता- सूत्र, पुलिस जल्द पूरे अपहरण कांड का खुलासा कर सकती है.

➡️आगरा- इटावा सांसद राम शंकर कठेरिया पाए गए दोषी, सांसद रामशंकर कठेरिया को 2 साल की सजा, कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई,जुर्माना भी लगा, धारा 147,323 के तहत बीजेपी सांसद दोषी करार, MP/MLA कोर्ट ने सांसद को दोषी करार दिया, टोरेंट पावर से संबंधित है मारपीट-बलवा का मामला, मॉल में स्थित ऑफिस में हंगामा कर की गई थी तोड़फोड़, 16 नवम्बर 2011 को हुई थी वारदात, रामशंकर कठेरिया की संसद सदस्यता हो सकती समाप्त.

➡️जालौन- खनन माफियाओं का गढ़ बन गया जनपद जालौन, हमीरपुर के लोदीपुर निवादा के बलवंत सिंह का कारनामा, बलवंत सिंह का काल्पी में मौरंग का अवैध भंडारण, परमिट 1 लाख घनमीटर, भंडारण 1.80 लाख घनमीटर, खनन बंद हुआ तो बलवंत सिंह मौरंग भंडारण में कूदा, खनन अधिकारी राजेश सिंह का बलवंत सिंह को संरक्षण, मौरंग भंडारण के किसी नियम को नहीं मानता बलवंत, उरई तहसील के धरगुआ में सुशील स्टोन पर मेहरबानी, सुशील स्टोन का भी परमिट से ज्यादा मौरंग भंडारण, HSM होल्डिंग का भी कालपी में मौरंग का अवैध भंडारण, गढ़हा सुरहती में 2 लाख घनमीटर से ज्यादा का भंडारण.

➡️बदायूं- युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी की मौत के बाद शराब का आदी था युवक, कमरे में कुंडे पर फांसी के फंदे पर लटका युवक, परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में कराया था भर्ती, मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, उसहैत थाना क्षेत्र के गांव घस नगला का मामला.

➡️बांदा- पुलिस ने 3 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा, 20 लाख कीमत के 1 कुंटल 16 किलो गांजे बरामद, गिरफ्तार किए गए तीनों तस्कर गैर जनपदों के रहने वाले, तस्कर गिरोह के बारे में निकाली जा रही जानकारी-एसपी, गैंगस्टर एक्ट के तहत भी की जाएगी कार्रवाई-एसपी, अवैध तरीके से बनवाई गई संपत्ति भी होगी कुर्क-एसपी, अतर्रा क्षेत्र अंतर्गत कुसमा खटौरा मोड़ का मामला.

➡️कानपुर- अपना दल (एस) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम, पार्टी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी कार्यक्रम में हुईं शामिल, 2024 में NDA गठबंधन की सरकार बनेगी-अनुप्रिया पटेल, अभी संगठन मजबूत करने का काम हो रहा- अनुप्रिया, 2024 में जनता NDA पर फिर जताएगी विश्वास-अनुप्रिया, राहुल गांधी को SC से मिली राहत पर बोलीं अनुप्रिया पटेल, सभी को कोर्ट फैसले का सम्मान करना चाहिए -अनुप्रिया.

➡️वाराणसी- ज्ञानवापी में दूसरे दिन ASI सर्वे का काम खत्म, ज्ञानवापी में दूसरे दिन का ASI सर्वे खत्म हुआ, 41 सदस्यों की ASI टीम ने किया परीक्षण, परिसर को 3 भागों में बांटकर किया गया सर्वे, ज्ञानवापी परिसर के दीवारों की जांच की गई, परिसर में कलाकृतियों की फोटोग्राफी हुई-सूत्र, सर्वे के दौरान हिंदू और मुस्लिम पक्ष मौजूद रहा, बारिश की वजह से ASI टीम अभी भी अंदर मौजूद, हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष से जुड़े लोग भी मौजूद.

➡️कानपुर- मिलावटी शराब बनाने वाले को 10 साल की सजा, कोर्ट ने 10 हजार जुर्माना, 10 साल कैद से दंडित किया, नवाबगंज में शराब के साथ पकड़ा गया था मुजरिम, प्रयोगशाला में परीक्षण में मिलावटी निकली थी शराब, साक्ष्यों के आधार पर जज श्रद्धा त्रिपाठी ने सज़ा सुनाई, शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र पांडेय की पैरवी पर हुई सज़ा.

➡️प्रयागराज- माफिया अतीक का गुर्गा इरफान हसन हुआ गिरफ्तार, एसओजी टीम ने इरफान हसन को किया गिरफ्तार, 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज, धूमनगंज के सूबेदारगंज इलाके से हुई गिरफ्तारी,
क्रेटा कार, बैंक चेक, रजिस्ट्री के कागजात हुए बरामद, माफिया अतीक गिरोह का सक्रिय सदस्य है इरफान हसन, कौशांबी के कोखराज क्षेत्र के सैलाबी गांव का रहने वाला है.

➡️वाराणसी- ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे का मामला, हिंदू पक्ष के अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी का बयान, अत्याधुनिक मशीन से थ्री डी इमेजिंग की गई-वकील, आज संपूर्ण परिसर की मैपिंग भी की गई- वकील, व्यास जी के तहखाने की मैपिंग के साथ फ्रेमिंग भी की, व्यास जी के तहखाना में प्राचीन मंदिरों के भग्नावशेष मिले, 2 से 4 दिन में कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य आ सकते हैं सामने, कल भी सर्वे कमीशन की कार्रवाई जारी रहेगी- वकील.

➡️आगरा- बुजुर्ग को गोली मारने आए 2 युवक पकड़ गए, आरोपी दोनों युवकों को भीड़ ने पकड़ा, बुजुर्ग को निशाना नहीं बना पाए थे युवक, भीड़ ने पीट-पीटकर पुलिस के हवाले किया, एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा,दूसरा फरार, आरोपी के पास से तमंचा भी हुआ बरामद, एत्मादपुर थाने के बरहन चौराहे का मामला.

➡️हाथरस- पुलिस ने किसान की हत्या का किया खुलासा, हमलावरों में से पुलिस ने 2 हत्यारों को पकड़ा, हत्या में शामिल एक व्यक्ति पहले से जेल में बंद, एक फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, चली आ रही रंजिश के चलते हुई थी हत्या, सासनी क्षेत्र के खिटौली गांव का मामला.

➡️चित्रकूट- चित्रकूट में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घरेलू कलह के चलते महिला ने की आत्महत्या, मायके पक्ष वालों ने दहेज मांगने का लगाया आरोप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों ने सास, ससुर, पति, देवर पर केस दर्ज, पहाड़ी थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव का मामला.

➡️अमेठी- रेल महाप्रबंधक सड़क मार्ग से पहुंचे अमेठी रेलवे स्टेशन, रेलवे स्टेशन की तैयारियों का बारीकी से किया निरीक्षण, कल पीएम रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का करेंगे शिलान्यास, 508 रेलवे स्टेशनों के वर्चुअल माध्यम से करेंगे शिलान्यास, लखनऊ मंडल के कुल 15 रेलवे स्टेशन को किया शामिल, जिसमें अमेठी रेलवे स्टेशन के का भी होगा शिलान्यास.

➡️बदायूं- बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, टक्कर लगने से महिला की हुई दर्दनाक मौत, रियल मां-बेटे को अस्पताल में कराया गया भर्ती, डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया, उसावां क्षेत्र के हड़ौरा चौकी के पास हुआ हादसा.

➡️आगरा- फतेहाबाद-शमशाबाद मार्ग पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार मैक्स और इको गाड़ी में भिड़ंत, हादसे में ईको सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, थाना फतेहाबाद क्षेत्र के घाघपुरा का मामला.

➡️महोबा- डॉक्टरों की लापरवाही से नवजात बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टर, स्टाफ नर्स पर लगाया आरोप, सीएमएस एसपी सिंह ने कार्रवाई के दिए निर्देश, महोबा महिला जिला अस्पताल का मामला.

➡️मैनपुरी- करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, लोहे के खोखे में करंट आने से हादसा, शहर के नुमाइश के पास की घटना.

➡️दिल्ली- देश के 508 रेलवे स्टेशनों के होगा कायाकल्प, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रखेंगे आधारशिला, रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए आधारशिला रखेंगे, 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रखेंगे आधारशिला, 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेगें.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें