Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: NEET 2021 काउंसलिंग मामला: FORDA ने खत्म की हड़ताल, काम पर लौटेंगे डॉक्टर

रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Fri, Dec 31, 2021 / Post views : 165

Share:

नई दिल्ली. NEET 2021 की काउंसिलिंग में देरी को लेकर जारी फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन FORDA की हड़ताल खत्म हो गई है. FORDA के अध्यक्ष मनीष ने इस बात की जानकारी शुक्रवार को दी है. उन्होंने कहा है कि हम आज दोपहर 12 बजे हड़ताल खत्म कर रहे हैं. हाल ही में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट के आरोप लगाए थे. FORDA ने 17 सितंबर से ही हड़ताल के दूसरे चरण की शुरुआत की थी.

यह भी पढ़ें | फ्लाइट में सफर के दौरान महिला हुई कोविड पॉजिटिव, बाथरूम में 5 घंटे होना पड़ा आइसोलेट

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, डॉक्टर मनीष ने ज्वाइंट सीपी से मुलाकात की जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘हमारी कल रात ज्वाइंट सीपी के साथ बैठक हुई. FIR को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आज 12 बजे के बाद हम नीट 2021 की काउंसलिंग में देरी को लेकर जारी हड़ताल को खत्म कर देंगे.’ उन्होंने कहा कि पहले ही मरीज भुगत रहे हैं, कई सर्जरी टाली गई हैं. इस स्थिति को देखते हुए हड़ताल खत्म कर रहे हैं.

भाषा के अनुसार, दिल्ली के कई बड़े अस्पतालों में गुरुवार को रोगियों की देखभाल प्रभावित हुई क्योंकि पिछले दो सप्ताह से नीट पीजी काउंसलिंग में देरी का विरोध कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपना प्रदर्शन और तेज कर दिया था. साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपने कुछ साथियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग भी की. नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी का विरोध कर रहे दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों के विरोध-प्रदर्शन को गुरुवार को 14 दिन हो गए थे.

यह भी पढ़ें | अखिलेश के करीबी पुष्पराज के घर और दफ्तरों पर छापा, यूपी में 50 जगहों पर IT की सर्चिंग

फोर्डा ने मंगलवार को प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया था क्योंकि उनके एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बीच हुई बैठक में कोई प्रगति नहीं हुई थी. फोर्डा के एक प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के बीच यहां निर्माण भवन में बैठक हुई थी, लेकिन डॉक्टरों की संस्था ने कहा था, ‘जवाब संतोषजनक नहीं था.’ मांडविया ने उनसे व्यापक जनहित में अपनी हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया था. दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टर बुधवार सुबह सफदरजंग अस्पताल के परिसर में जमा हुए, जहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें