Sun, 25 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: शेखर न्यूज़ पर सुबह 9.00 बजे की बड़ी खबरें……. 11.06.2022

Share:
Https://www.shekharnews.com

शेखर न्यूज़ पर सुबह 9.00 बजे की बड़ी खबरें……. 11.06.2022

➡लखनऊ- लोहिया चौराहे के पास चलती कार में लगी आग, कार चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान, दमकल गाड़ी देर से पहुंचने पर लोगों में रोष, फ्लाईओवर पर कार में आग लगने से रोड बाधित, गोमती नगर के लोहिया फ्लाईओवर की घटना.

➡कुशीनगर- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का दौरा आज, दो दिवसीय कुशीनगर दौरे पर रहेंगे स्वतंत्रदेव सिंह, मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर कार्यक्रम, गरीब कल्याण योजना कार्यक्रम में होंगे शामिल, दोपहर 1 बजे बुद्धा पार्क में आयोजित है कार्यक्रम, शाम 4 बजे अटल जी की प्रतिमा का अनावरण, दुदही नगर में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण, शाम 5:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक, जिले के आलाधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष 12 जून को सुबह 7:30 बजे करेंगे दौरा, 12 जून को प्रसादपुर ग्राम प्रंचायत का करेंगे दौरा, अमृत सरोवर योजना,अन्य योजनाओं की लेंगे जानकारी, 10 बजे बाढ़ खंड की परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण, कौआसार एवं सोमताल ड्रेन की सफाई का करेंगे निरीक्षण, एपी तटबंध,पिपराघाट की पुनर्स्थापना का करेंगे निरीक्षण.

➡रामपुर- आजम खान ने सपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, सपा कार्यालय में मीटिंग में बोले आज़म खान, मैनें नारा दिया था टीपू को सुल्तान बना दो-आजम, आज टीपू को सुल्तान बनाया गया- आजम खान, आज कह रहा हूं 'असीम को राजा बना दो'-आजम, मैं विधानसभा एक दिन के लिए ही गया- आजम, BJP के मंत्रियों,विधायकों से सिर नही उठाए गए-आजम, मुझे मालूम था कि मुझसे आंख नहीं मिला सकेंगे-आजम, बीजेपी के मंत्री,विधायक आंख नहीं मिला सके- आजम, 'एक ही ज़ुल्म बाकी रह गया था,बची हुई जान भी निकाल लेते.'

➡जालौन- मंत्री नंद गोपाल नदीं का जालौन दौरा आज, आज सुबह 11 बजे उरई पहुंचेंगे नंद गोपाल नदीं, गरीब कल्याण जनसभा को करेंगे संबोधित, राजकीय मेडिकल कॉलेज में जनसभा करेंगे, दोपहर 12.45 बजे जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, दोपहर 3 बजे विकास भवन में समीक्षा बैठक करेंगे, शाम 5.35 बजे कान्हा गौशाला का करेंगे निरीक्षण, गेंहू क्रय केन्द्र कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे, शाम 7 बजे जनचौपाल,सहभोज में होंगे शामिल, 8.30 बजे ललितपुर के लिए रवाना होंगे मंत्री.

➡प्रयागराज- नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन का मामला, उग्र प्रदर्शन करने पर खुल्दाबाद,करेली में केस दर्ज, नाराज प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया था पथराव, मामले में खुल्दाबाद में दो मुकदमा हुआ दर्ज, धारा 144 के उल्लंघन,पुलिस बल पर हमले का केस, नुरुल्ला रोड पर आगजनी,बावल के मामले में केस, प्रयागराज में एक हजार उपद्रवी पर मुकदमा दर्ज, खुल्दाबाद इलाके के अटाला का मामला.

➡प्रयागराज- जुमे की नमाज के बाद हिंसा का मामला, 3 दर्जन से अधिक लोग हिरासत में लिए गए, पथराव करने वाले लोगों को चिन्हित किया गया, चिन्हित कर उन्हें पकड़ने के लिए लगाई गई टीमें, कौशाम्बी,प्रतापगढ़ की भी फोर्स तैनात की गई, अटाला का पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील, सड़क पर पड़े पत्थरों को प्रशासन ने हटवाया, पुलिस के आलाधिकारी इलाके में कर रहे गश्त.

➡मुरादाबाद- कल जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन का मामला, प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने वालों पर एक्शन, नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन, हंगामा करने के मामले में पुलिस ने मामला किया दर्ज, 10 नामजद समेत 90 लोगों पर गंभीर धाराओं में केस, 7 आरोपियों को मौके से ही किया गया गिरफ्तार, मुगलपुरा थाने में प्रभारी निरीक्षक ने कराया मामला दर्ज.

➡बदायूं- केंद्रीय मंत्री के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, भाकियू ने उत्पीड़न के खिलाफ उठाई आवाज, रिटायर्ड फौजी के खिलाफ लिखाई गई एफआईआर, केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार ने लिखाई है एफआईआर, गांव का प्रधान है केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का रिश्तेदार, सिटी मजिस्ट्रेट ने लिया ज्ञापन, जांच का आश्वासन, तहसीलदार पर भी लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप.

➡कानपुर- कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बच्चे की निर्मम हत्या, प्लेटफार्म नम्बर 1 पर मां ने बेटे की हत्या की, हरदोई जिले की रहने वाली है आरोपी महिला, 1 वर्ष के बच्चे की चाकू से गला रेतकर हत्या की, हत्या के बाद बच्चे के शव को डस्टबिन में फेंका, शव फेंककर फरार हो रही महिला को यात्रियों ने पकड़ा, यात्रियों ने महिला को पकड़कर पुलिस को सौंपा.

➡जालौन- अनुसूचित जाति/जनजाति के सदस्य दौरा आज, 11.30 बजे जालौन पहुंचेंगे सदस्य केके राज, 12 बजे लोगों के साथ वार्ता करेंगे केके राज, अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे केके राज, दोपहर 3 बजे क्षेत्रीय भ्रमण पर रहेंगे केके राज, रात 8 बजे निरीक्षण भवन पहुंचेंगे केके राज.

➡बुलंदशहर- भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का दौरा कल, राकेश टिकट अनूपशहर में करेंगे किसान महापंचायत, तैयारी को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कसी कमर, सरकार की वादा खिलाफी,किसानों की बदहाली होगा मुद्दा, बुलंदशहर के अनूपशहर में होगी किसान महापंचायत.

➡जालौन- राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह का जालौन दौरा आज, 12.15 बजे जालौन पहुंचेंगे राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह, पार्टी कार्यकर्ताओं,जन प्रतिनिधियों से मिलेंगे, शाम 5 बजे सीएचसी का करेंगे निरीक्षण, जन चौपाल में शामिल होंगे राज्यमंत्री, रात 10 बजे लखनऊ रवाना होंगे ब्रजेश सिंह.

➡प्रतापगढ़- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का प्रतापगढ़ दौरा आज, पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम अस्पतालों का कर सकते हैं निरीक्षण, अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक.

➡रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में बैंक मैनेजर की मौत, हालत गंभीर होने पर बस स्टैंड से लाया गया था, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, प्रतापगढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच में थे मैनेजर.

➡ललितपुर- 10 वर्षीय किशोर का फंदे पर लटकता मिला शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी, संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकता मिला शव, सदर कोतवाली इलाके के बड़ापुरा का मामला.

➡जौनपुर- कमांडर जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हादसे में एक की मौत,एक की हालत गंभीर, 11 लोग मामूली घायल,इलाज के बाद रवाना, जौनपुर के बक्शा इलाके में हुआ हादसा.

➡कौशाम्बी- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का कौशाम्बी आगमन आज, भाजपा कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में करेंगे मुलाकात, जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे बृजेश पाठक.

➡जालौन- राज्यसभा सदस्य बाबू राम निषाद का दौरा आज, 11.30 बजे जालौन के भ्रमण पर रहेंगे बाबू निषाद, गरीब कल्याण जनसभा में शिरकत करेंगे बाबू निषाद.

➡प्रयागराज- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का दौरा आज, तीन दिवसीय प्रयागराज दौरे पर रहेंगे पाठक, बृजेश पाठक आज सुबह प्रतापगढ़ करेंगे दौरा.

➡रुड़की - पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे में एक घायल,अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया,ड्राइवर फरार, मंगलौर क्षेत्र के कृषि मंडी के पास की घटना.

➡उधम सिंह नगर- पुलिस प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा, बरहैनी में केके हॉस्पिटल पर टीम ने मारा छापा, बिना डॉक्टर के महिला का हो रहा था ऑपरेशन, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्पिटल को किया सीज, एसडीएम और एसीएमओ साथ में रहे मौजूद, बाजपुर क्षेत्र के बरहैनी गांव में है केके हॉस्पिटल.

https://www.shekharnews.com/

बने रहिये दिन भर शेखर न्यूज़ के साथ जो रखे आपको हर पल अपडेट

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें