Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: कोरोना के नए वैरिएंट से दहशत:ओमिक्रॉन के बावजूद यूरोप के मुकाबले अफ्रीका में कोरोना का कहर कम, नए मरीज और मौतें भी घटीं

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Nov 28, 2021 / Post views : 172

Share:

कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ से दुनिया गहरी चिंता में है। यूरोपियन यूनियन ने आनन-फानन में अफ्रीका की उड़ानों पर रोक लगा दी, जिससे इस वैरिएंट को लेकर दहशत फैल गई। WHO ने ओमिक्रॉन को कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से 7 गुना तेजी से फैलने वाला बताया है। इस लिहाज से वायरस के बहुत तेजी के साथ लोगों को संक्रमित करने की आशंका पैदा हो गई है। इसका असर इकोनॉमी पर पड़ने की आशंका से शेयर मार्केट भी तेजी से नीचे गिरे हैं।

दुनियाभर में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से बढ़ी चिंता के बीच एक दूसरा पहलू भी है और वो ये कि जिस अफ्रीका से नए स्ट्रेन की शुरुआत हुई है, वहां पिछले दो महीने से नए मरीजों और मौतों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है। यह बात इसलिए अहम है, क्योंकि अफ्रीकन मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि अफ्रीका में ओमिक्रॉन वैरिएंट दो महीने से मौजूद है। तब से अब तक यह 45 बार अपना रूप बदल चुका है। इसके बावजूद मौतों की संख्या में कमी आ रही है।

यूरोप में अफ्रीका से 86 गुना नए मरीज मिल रहे, मौतें भी ज्यादा
दुनिया की 17% आबादी वाले अफ्रीका के 54 देशों में रोज सिर्फ 4,200 मरीज मिल रहे हैं, जो यूरोप से 86 गुना कम हैं। अफ्रीका में रोज होने वाली मौतें भी 150 से कम हैं। यूरोप से तुलना करें तो यह आंकड़ा 26 गुना कम हैं। भरोसा जगाने वाली बात यह है कि अफ्रीका में रोजाना केस और मौतें, दोनों ही दो महीने से लगातार घट रही हैं। दूसरी ओर दुनिया की 10% आबादी वाले यूरोप के 45 देशों में रोज 3.63 लाख मरीज मिल रहे हैं। रोज 3,880 से ज्यादा मौतें हो रही हैं।

प्रधानमंत्री ने की इमरजेंसी बैठक
ओमिक्रॉन काे लेकर आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इमरजेंसी बैठक की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की निगरानी के साथ ही ‘जोखिम’ वाले देशों से आने वाले लोगों के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था तैयार करने को कहा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा की समीक्षा करने को कहा।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि BCCI को दक्षिण अफ्रीका टीम भेजने से पहले मशविरा करना चाहिए। भारतीय टीम तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका जाने वाली है। टीम का टूर 17 दिसंबर से शुरू होगा।

कर्नाटक-महाराष्ट्र में अफ्रीकी देशों से आने वाले क्वारैंटाइन होंगे
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा- अफ्रीका से आने वाले हर यात्री के सैंपल लिए जा रहे हैं। पॉजिटिव आने पर जीनोम सीक्वेंसिंग होगी। यात्री को क्वारैंटाइन किया जाएगा। कर्नाटक आने वाले हर यात्री को 7 दिन तक घर पर रहना होगा। इसके बाद टेस्ट होगा। यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है तो ही वे घर से निकल सकेंगे। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें एयरपोर्ट या आसपास ही किसी स्थान पर रखा जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें