Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: आज होगा किसान आंदोलन खत्म होने का ऐलान? सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बड़ी बैठक

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Dec 4, 2021 / Post views : 191

Share:

कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में किसान आंदोलन खत्म करने पर फैसला हो सकता है क्योंकि पंजाब के ज्यादातर किसान संगठन तीन कृषि कानून रद्द होने के बाद अब आंदोलन जारी रखने के मूड में नहीं हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली के बॉर्डर्स पर एक साल से चल रहा किसान आंदोलन खत्म होगा या चलता रहेगा, यह आज तय हो जाएगा। किसान आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए आज संयुक्त किसान मोर्चा की बड़ी बैठक हो रही है। कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में किसान आंदोलन खत्म करने पर फैसला हो सकता है क्योंकि पंजाब के ज्यादातर किसान संगठन तीन कृषि कानून रद्द होने के बाद अब आंदोलन जारी रखने के मूड में नहीं हैं। आज सिंघु बॉर्डर पर  संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हो रही है जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सरकार ने किसानों की मांगों में से सबसे बड़ी मांग तीनों कृषि कानूनों को तो वापस ले लिया है। संसद से इन कानूनों को रद्द करने का बिल भी पास हो चुका है लेकिन किसान अपनी दूसरी मांगों को भी पूरा करने पर अड़े हैं। वो चाहते हैं कि बाकी मांगें भी पूरी हो तभी वो अपना आंदोलन खत्म करेंगे।

क्या है किसानों की मांग?

1. MSP पर कानूनी गारंटी मिले

2. किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों
3. मारे गए किसानों को मुआवाजा मिले
4. केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा बर्खास्त किए जाएं
5. बिजली संशोधन विधेयक का ड्राफ्ट वापस हो
6. पराली जलाने पर सज़ा का प्रावधान खत्म हो
7. सिंघु बॉर्डर पर शहीद किसानों का मेमोरियल
8. आंदोलन में नुकसान ट्रैक्टर का मुआवजा मिले

एमएसपी है और एमएसपी रहेगा- कृषि मंत्री

बैठक से पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी कहा है कि एमएसपी है और रहेगा किसानों को आंदोलन वापस लेना चाहिए जबकि भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि जब तक MSP की लीगल गारंटी, किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों के साथ उनकी मांगों पर सरकार तैयार नहीं होती आंदोलन वापस नहीं होगा।

सीएम खट्टर संग बैठक रही बेनतीजा

उधर आज की अहम बैठक से पहले कल हरियाणा की मनोहरलाल खट्टर सरकार ने हरियाणा के किसान संगठनों को मनाने की एक कोशिश की। हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने किसान नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में हरियाणा के बड़े किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी सहित कई नेता शामिल हुए। करीब तीन घंटे से ज्यादा बात हुई लेकिन सहमति नहीं बन पाई। हरियाणा के किसान संगठनों का कहना है कि आखिरी फैसला आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें