नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Jan 26, 2023 / Post views : 136

करनैलगंज/गोण्डा - करनैलगंज अपने आवास से ध्वजा रोहण करने निकले संयुक्त खंड विकास अधिकारी कटरा बाजार का सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से विभाग में शोक की लहर व्याप्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक छपिया ब्लाक क्षेत्र के रहने वाले, खण्ड विकास अधिकारी राम प्रकाश मौर्य 51 वर्ष गुरुवार की सुबह कटरा ब्लाक में गणतंत्र दिवस पर ध्वजा रोहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए निकले थे और रास्ते में केशवपुर पहड़वा के पास सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। राम प्रकाश मौर्य करीब दो वर्ष तक हलधरमऊ में भी सेवारत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन