WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.15 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (1)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (2)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.17 PM (1)
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
previous arrow
next arrow
दिल्लीदेश-विदेश
Trending

India-Tanzania: राजनाथ सिंह ने तंजानिया की रक्षामंत्री से मुलाकात की, अफ्रीकी राष्ट्रों को लेकर कही ये बात

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को तंजानिया की अपने समकक्ष स्टरगोमेना लॉरेंस टेक्स के साथ व्यापक बातचीत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि चर्चा में दोनों रक्षा मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा और औद्योगिक सहयोग के नए रास्ते तलाशे ।

वार्ता के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और तंजानिया समान रणनीतिक स्थान साझा करते हैं और नई दिल्ली, अफ्रीकी राष्ट्रों को पश्चिमी हिंद महासागर में प्रमुख खिलाड़ी मानता है।

उन्होंने ट्वीट किया, नई दिल्ली में तंजानिया के रक्षामंत्री डॉ. स्टरगोमेना लॉरेंस टेक्स के साथ उपयोगी बैठक के दौरान दोनों देशों के रक्षा संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा की गई। भारत और तंजानिया समान रणनीतिक स्थान साझा करते हैं। भारत, तंजानिया को पश्चिमी हिंद महासागर में प्रमुख खिलाड़ी (मेजर प्लेयर) मानता है।

https://twitter.com/rajnathsingh/status/

रक्षामंत्री सिंह ने कहा, “दोनों देशों के बीच रक्षा और मिलिट्री-टू मिलिट्री सहयोग को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले दशकों में भार- तंजानिया की साझेदारी बढ़ेगी, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक ऊंचाई मिलेगी।”

भारत बीते कुछ वर्षों से रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों सहित अफ्रीकी महाद्वीप के साथ समग्र सहोयग के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। आधिकारिक आंकड़ो के अनुसार, अफ्रीका में भारत का संचयी निवेश (कॉम्युलेटिव इंवेस्टमेंट्स) 70 बिलियन अमेरिकी डॉलर (1 बिलियन अमेरिकी डॉलर = 100 करोड़ भारतीय रुपये) है, जबकि इसने महाद्वीप के लिए 12.26 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण का विस्तार (लाइन ऑफ क्रेडिड ) किया है।

Related Articles

Back to top button