नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Sep 10, 2023 / Post views : 32
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत भवन मोहना की पंचायत सहायक पद पर कार्यरत हेमा पांडेय ने चोरी मामले में थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते 10/11 जुलाई की रात्रि में घुसे अज्ञात चोरों ने ग्राम पंचायत मोहना में कमरे के अंदर घुसकर पंचायत भवन का ताला तोड़कर कमरे में रखा कंप्यूटर , बैटरी , इन्वर्टर , डेस्कटॉप , सीपीयू , कैमरा टीवी , प्रिंटर मशीन , दो कुर्सी वीआइपी आदि सामान अज्ञात चोर उठा ले गए हैं। सुबह इसकी जानकारी कंपोजिट विद्यालय मोहना के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने पंचायत सहायक हेमा पांडेय को दी ।
इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि प्रार्थिनी पंचायत सहायक हेमा पांडेय की तहरीर पर चोरी मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच उप निरीक्षक प्रशांत गुप्ता को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन