Sat, 18 Jul 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर : धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू भैया की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि, समाधि स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; सर्राफा दुकानों में चोरी का हुआ खुलासा | डीएम की अध्यक्षता में लहरपुर सम्पूर्णसमाधान दिवस आयोजित : फरियादियों की उमड़ी भीड़ | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : गोंडा के होनहार आशीर्वाद द्विवेदी का IIT कानपुर में चयन, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बनाएंगे नई पहचान | सपा के कारण नहीं हुए समय पर पंचायत चुनाव : मंत्री ओ पी राजभर का बड़ा बयान | सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें...........* : सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें................. title | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में वन महोत्सव पर भव्य वृक्षारोपण, विधायक अजय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के उपरांत भूमि पूजन कर किया पौधारोपण | बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ पर आज अभी तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | आज लखनऊ में रहेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन : सरकार और संघ पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर : धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू भैया की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि, समाधि स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; सर्राफा दुकानों में चोरी का हुआ खुलासा | डीएम की अध्यक्षता में लहरपुर सम्पूर्णसमाधान दिवस आयोजित : फरियादियों की उमड़ी भीड़ | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : गोंडा के होनहार आशीर्वाद द्विवेदी का IIT कानपुर में चयन, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बनाएंगे नई पहचान | सपा के कारण नहीं हुए समय पर पंचायत चुनाव : मंत्री ओ पी राजभर का बड़ा बयान | सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें...........* : सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें................. title | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में वन महोत्सव पर भव्य वृक्षारोपण, विधायक अजय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के उपरांत भूमि पूजन कर किया पौधारोपण | बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ पर आज अभी तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | आज लखनऊ में रहेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन : सरकार और संघ पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर : धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू भैया की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि, समाधि स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; सर्राफा दुकानों में चोरी का हुआ खुलासा | डीएम की अध्यक्षता में लहरपुर सम्पूर्णसमाधान दिवस आयोजित : फरियादियों की उमड़ी भीड़ | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : गोंडा के होनहार आशीर्वाद द्विवेदी का IIT कानपुर में चयन, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बनाएंगे नई पहचान | सपा के कारण नहीं हुए समय पर पंचायत चुनाव : मंत्री ओ पी राजभर का बड़ा बयान | सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें...........* : सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें................. title | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में वन महोत्सव पर भव्य वृक्षारोपण, विधायक अजय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के उपरांत भूमि पूजन कर किया पौधारोपण | बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ पर आज अभी तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | आज लखनऊ में रहेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन : सरकार और संघ पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक |

: गोंडा : जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर 20 चिकित्सक व 146 का रोका गया वेतन

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jun 16, 2023 / Post views : 126

Share:

डीएम की ताबड़तोड़ कार्यवाई से हड़कंप,निरीक्षण में सैकड़ों कर्मी गायब,होगी कार्यवाही
20 चिकित्सक व 146 कर्मियों का रोका गया वेतन

गोण्डा - जिले में स्वास्थ सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नवागत जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने पहल शुरू कर दी है। गुरूवार को उन्होंने जनपद के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई पीएचसी बंद मिले एवं कई सीएचसी व पीएचसी पर डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ नदारद मिला। कई अस्पतालों में उचित साफ सफाई नहीं मिली। औचक निरीक्षण के दौरान कुल 20 प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं 146 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित पाए गए डॉक्टर एवं कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि वह सभी अनुपस्थित पाए गए डाक्टर व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करें और एक सप्ताह में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजी देवर में 13 कर्मी, पंडरी कृपाल और इटियाथोक में 8-8 कर्मी, मुजेहना में 6 कर्मी, नवाबगंज में कर्मी, बेलसर में 15 कर्मी, वजीरगंज में 5 कर्मी, करनैलगंज में 11 कर्मी, हलधरमऊ में 6 कर्मी, कटरा बाजार में 17 कर्मी, परसपुर में 6 कर्मी बभनजोत में 35 कर्मी जबकि सीएचसी मनकापुर में केवल डॉक्टर उपस्थित मिले जबकि अन्य सभी कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीएचसी रुपईडीह में 3 कर्मी के अलावा सभी कर्मी अनुपस्थित पाए गए। औचक निरीक्षण के दौरान कुल 20 प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं 146 कर्मचारी सहित कुल 166 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगदी, टिकरी,, इमलिया मिश्र, धनावा एवं पूरे तिवारी बंद पाया गया। इसके अलावा सीएचसी मुजेहना सीएचसी तरबगंज डीएचएससी करनैलगंज पीएचएससी गंजे मऊ में साफ-सफाई खराब पाई गयी।

कारण बताओ नोटिस जारी निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए चिकित्साधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन बाधित करते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने बंद पाए गए पीएचसी के प्रभारी अधीक्षक एवं चिकित्सा अधिकारु को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई हेतु पत्रावली एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने के आदेश दिए।

मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधा-डीएम

जिलाधिकारी ने चिकित्सा परिसर की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था प्रतिदिन सुनिश्चित करने हेतु चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया और कहा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं होगी। कूड़े का निस्तारण समुचित जगहों पर सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने सभी सीएमएस को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी दशा में बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। वर्ना शिकायत प्राप्त होने और जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि कोई भी सीएचसी एवं पीएचसी पर कोई चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ अनुपस्थित नहीं होना चाहिए। शहर और गांव से आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाए। यदि भविष्य में इस तरह की कोई घटना सामने आई तो संबंधित कर्मचारी को बक्शा नहीं जायेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें