नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Aug 2, 2023 / Post views : 140
परसपुर गोण्डा : परसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भौरीगंज निवासी भगोले पुत्र चौथमल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गाँव के ही जग्गू के सहन दरवाजे के सामने जमीनी विवाद को लेकर विपक्षीगण ने पीड़ित के लड़के इम्तियाज को भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये लाठी डंडे से पिटाई कर दिया।शोर मचाने पर जान माल की धमकी देते हुए चले गये। इस बावत प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर भौरीगंज निवासी पतई,सलमान, नफीस व करिया उर्फ सलाम के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन