नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jul 28, 2023 / Post views : 182

परसपुर / गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनुही के ग्राम प्रधान सोनी पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली जनसुनवाई के तहत प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया है कि धनुही गाँव के ब्रम्हदेव बाबा के स्थान पर लगातार चोरी का सिलसिला जारी है।पिछले बार हुई सभी चोरियों के बारे में शिकायती पत्र देकर परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया गया था।किन्तु कोई कार्यवाही न होने की वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं। जिसके चलते गत शुक्रवार की रात को पुनः ब्रम्हदेव बाबा के स्थान पर बने सामुदायिक शौचालय पर फिर चोरों ने धावा बोल दिया। जहाँ से वायरिंग के तार,पानी का मोटर,टोंटी,अथवा इलेक्ट्रिक सीएफएल लेकर चंपत हो गये। इसकी भी लिखित सूचना ग्राम प्रधान द्वारा परसपुर थाना में दी गयी। लेकिन कोई भी कार्यवाही प्रभारी निरीक्षक की तरफ से नहीं की गई। जिससे विवश होकर ग्राम प्रधान ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से जन सुनवाई के तहत शिकायत दर्ज कर उक्त चोरी के मामले में मुकदमा लिखकर विधिक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन