नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Mar 13, 2023 / Post views : 50
गोण्डा।। नगर पालिका परिषद गोण्डा पर दो बार स्वंय और तीसरी बार (निवर्तमान ) में अपनी पुत्री को अध्यक्ष बनवा कर अपना दबदबा कायम रखने वाले समाजवादी पार्टी नेता 72वर्षीय कमरुद्दीन उर्फ कमर भाई ने आज भोर में नश्वर रूपी शरीर को छोड़कर दुनिया को अलविदा कह दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह कुछ समय पूर्व से खतरनाक कैंसर नामक बीमारी से पीड़ित रहे। कई बड़े शहरों के अस्पतालों में इलाज के बाद अब उनका गोंडा के ओ एन पाण्डेय नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था और आज भोर में करीब तीन बजे अंतिम सांस लेकर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से अस्पताल सहित उनके आवास पर भारी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन