नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Aug 14, 2023 / Post views : 104





परसपुर गोंडा: स्थानीय महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परसपुर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा आज़ादी के महानायक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता व संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियो ने प्रतिभाग किया।




मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या डा बीना सिंह व सह नियंत्रक एस पी सिंह जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता के रूप में जिला संगठन मंत्री रितेश सिंह, जिला संयोजक मृदुल प्रताप सिंह ,जिला छात्रा प्रमुख प्रिया शुक्ला, तहसील संयोजक मुकेश सोनी , व नगर अध्यक्ष उमंग सिंह जी उपस्थित रहे। गोष्ठी में महर्षि दयानंद सरस्वती वैदिक इंटर कालेज, बेनीमाधव जंग बहादुर इंटर कालेज व इंडिया इंडियन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अपने भाषण, देशभक्ति गीत,व कविताओं के माध्यम से सहभागिता की। छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, मंगल पांडे,लता मंगेशकर,भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस व अन्य क्रान्तिकारियों के पोस्टर बनाकर इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।शिवम् सोनी, रितेश पांडेय, अंशुमान सिंह ,शिवि ठाकुर,सहित अन्य कई कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन