नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jul 28, 2023 / Post views : 149
परसपुर / गोण्डा : परसपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम दयाल चौराहा पसका निवासी मुंशीलाल यादव पुत्र शिवप्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अमरूद की डाल काटने को लेकर पट्टीदार से विवाद हो गया ।जिसको लेकर घर के सामने आकर भद्दी भद्दी गाली गुप्ता देते हुये लात मुक्का डण्डा से मारे पीटे तथा जान से मारने की धमकी भी दिये है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पसका दयाल चौराहा निवासी नन्हेलाल,ननके व राजेश पुत्रगण रामबक्श यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं डेहरास निवासी दीपनरायन तिवारी पुत्र काशीनाथ तिवारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षीगण गाली गलौज देते हुए मारने लगे।गाँव के लोंगो ने बचाव कराया।जिस पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये।पुलिस ने डेहरास निवासी अभिषेक तिवारी एवं देवनाथ तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि अलग अलग हुई मारपीट मामले में पाँच लोंगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर मामले की जाँच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन