Mon, 26 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की संस्तुति करने की दी चेतावनी

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jun 19, 2023 / Post views : 172

Share:

गोंडा : जनपद गोंडा में सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ वित्त एवं लेखा विभाग में बड़े पैमाने पर धांधली, अनियमितता व मनमानी की जा रही है। जिसका संज्ञान लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को पत्र भेजकर दो दिवस के अंदर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। समय से आख्या न उपलब्ध कराने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करके उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने की चेतावनी दी गई है। प्रकरण बेसिक शिक्षा विभाग गोंडा के वित्त एवं लेखा से जुडा है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा गोंडा को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है, कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का भविष्य निधि व अंतिम भुगतान आदि में जानबूझ कर उदासीनता बरती जाती है। जो शिक्षक वित्त एवं लेखाधिकारी व उनके पटल सहायक से नहीं मिलते उनका जीपीएफ भविष्य निधि व अंतिम भुगतान कम करके भुगतान किया जाता है। बाद में सेवानिवृत्त शिक्षकों को बुलाकर उनको ज्यादा जीपीएफ अवशेष का प्रलोभन देकर अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पुनः भुगतान किया जाता है।

इन सेवा निवृत शिक्षकों ने की थी शिकायत

शिक्षा क्षेत्र बेलसर अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनौली मोहम्मदपुर पूरे रघुनाथ के सेवा निवृत प्रधानाध्यापक अर्जुन सिंह, कंपोजिट विद्यालय तेलहा के सेवा निवृत प्रधानाध्यापक रामकुमार शुक्ला व शिक्षा क्षेत्र कर्नलगंज अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरिया डीह के सेवा निवृत प्रधानाध्यापक भगवान बक्स सिंह ने प्रत्यावेदन देकर जीपीएफ भविष्य निधि व अंतिम भुगतान कम करके भुगतान करने की शिकायत की थी। जिस पर लेज़र की जांच करके भुगतान करने का निर्देश दिया गया था। उसके बाद लेज़र से मिलान करके तीनो शिक्षकों का भुगतान किया गया है, जो अत्यंत खेद का विषय है।

कार्रवाई के लिए संस्तुति करने की दी गई चेतावनी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कहा गया है। कि कई बार निर्देश देने के बाद भी जीपीएफ भविष्य निधि व अंतिम भुगतान कम करके भुगतान करने की पुनरावृति से पता चलता है कि आपके संरक्षण में ये कार्य हो रहा है। ऐसे कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हो रही है। बीएसए ने दो दिवस के अंदर विन्दुवार आख्या प्रेषित करने का निर्देश देते हुये चेतावनी दी है। कि आख्या न प्रेषित करने पर आपके साथ पटल सहायकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति करके उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दी जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें