Thu, 03 Sep 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत |

: गोंडा ( बहराइच ) : सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि राम मंदिर बनने से दो ही लोग नाराज हैं एक तो राम द्रोही दूसरा पाकिस्तान

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, May 13, 2024 / Post views : 160

Share:

बहराइच : कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत पयागपुर विधानसभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पूरा चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच हो गया है। जो राम भक्त है वही भारत में शासन करेगा। क्या रामद्रोही कभी विजयी हुआ है? रामद्रोही विजय होते तो हम लोग रावण की पूजा करते,कुंभकरण और मेघनाथ की पूजा करते। अयोध्या में अब 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हो गया है। हम 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को फोरलेन बनाने जा रहे हैं। जिसका सभी को लाभ मिलेगा। जो काम भारत की अयोध्या में हुआ वह दुनिया के अंदर कहीं नहीं हुआ है। यह कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग मानते थे कि अयोध्या में राम मंदिर कभी बन नहीं सकता। इसीलिए बहकाने के लिए सपा के लोग कहते थे कि परिंदा भी यहां पर नहीं मार सकता।


सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर बनने से दो ही लोग नाराज हैं एक तो रामद्रोही दूसरा पाकिस्तान। बाकी पूरा हिंदुस्तान कह रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। बहराइच में खानदानी राम भक्त हैं। यह वही भूमि है जिस भूमि ने सोमनाथ मंदिर के गुनहगार सालार मसूद को जहन्नुम में पहुंचाकर सोहेलदेव महाराज ने भारत के धर्म की रक्षा की थी। हम लोगों ने स्मारक भव्य बनाया है, लेकिन समाजवादी ,कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कभी स्मारक पर फूल तक नहीं चढ़ाया। यह लोग दरगाह में तो जाएंगे लेकिन महाराजा सुहेलदेव के स्मारक पर जाने की जहमत कभी नहीं उठा सकते। वह इसलिये इनको डर है कि अगर वहां जाएंगे तो कहीं मुस्लिम वोट ना खिसक जाए। यह लोग हिंदुओं को बांटना चाहते हैं। पहले उन्होंने जाति के नाम पर बांटा फिर क्षेत्र और भाषा के नाम बांटा अब आपकी प्रॉपर्टी पर भी इन लोगों की नजर हैं।

*मुख्यमंत्री योगी के मंच पर नजर नहीं आये बृजभूषण*

कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान यहां के प्रत्याशी करण भूषण सिंह तथा उनके साथ विधायकगण मौजूद रहे। लेकिन कैसरगंज लोकसभा के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह योगी के मंच पर दूर दूर तक नजर नहीं आए। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले बृजभूषण शरण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही नेता बताया था। उनके मंच पर न शामिल होना क्षेत्रवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें