GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : किसान इंटर कॉलेज भंभुआ के पूर्व प्रवक्ता खेल एवं शारीरिक शिक्षा के शिक्षक का निधन

करनैलगंज , गोण्डा : किसान इन्टर कालेज भंभुआ के पूर्व प्रवक्ता,खेल एवं शारीरिक शिक्षा के शिक्षक रहे वीरेन्द्र कुमार सिंह का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। मूल रूप से परसपुर क्षेत्र के दुनिया पुरवा गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार सिंह अपने समय के राज्य स्तरीय बास्केटबॉल एवं हॉकी के खिलाड़ी थे। वीरेन्द्र कुमार सिंह किसान इंटर कॉलेज भंभुआ में ही नहीं बल्कि आस पास के क्षेत्र में (पीटीआई जी) के नाम से मशहूर थे। कर्तव्यनिष्ठा,ईमानदारी व सादगी के पर्याय रहे वीरेन्द्र सिंह पूरे कालेज परिवार को अनुशासन में रखते थे तथा पूरे कालेज में उनका बड़ा अदब था । अस्वस्थ होने पर स्वजनो द्वारा उन्हें लखनऊ स्थित डिवाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां हृदय गति रुकने से आज उनका निधन हो गया है। वीरेन्द्र सिंह वर्ष 2011 में रिटायर्ड होकर मौजूदा समय में भंभुआ स्थित तालेपुरवा के पास अपने आवास में रह रहे थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button