Tue, 13 Oct 2026
Breaking News
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें..... | CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस सक्रिय कर रही गिरफ्तार : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक हिरासत में | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें | अधिवक्ता को जहर देने का मामला गरमाया : गोंडा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,अधिवक्ता अमन पांडे को जहर देने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | सीजेपी प्रदर्शन जंतर मंतर को पुलिस अवैध बता रहा : CJP के प्रदर्शन को मद्दे नजर रखते हुए पुलिस ने मीडिया को एडवाइजरी जारी किया | मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश : बड़ी खबरें......* | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें..... | CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस सक्रिय कर रही गिरफ्तार : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक हिरासत में | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें | अधिवक्ता को जहर देने का मामला गरमाया : गोंडा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,अधिवक्ता अमन पांडे को जहर देने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | सीजेपी प्रदर्शन जंतर मंतर को पुलिस अवैध बता रहा : CJP के प्रदर्शन को मद्दे नजर रखते हुए पुलिस ने मीडिया को एडवाइजरी जारी किया | मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश : बड़ी खबरें......* | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें..... | CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस सक्रिय कर रही गिरफ्तार : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक हिरासत में | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें | अधिवक्ता को जहर देने का मामला गरमाया : गोंडा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,अधिवक्ता अमन पांडे को जहर देने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | सीजेपी प्रदर्शन जंतर मंतर को पुलिस अवैध बता रहा : CJP के प्रदर्शन को मद्दे नजर रखते हुए पुलिस ने मीडिया को एडवाइजरी जारी किया | मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश : बड़ी खबरें......* |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: शेखर न्यूज़ पर सुबह 10:30 बजे की बड़ी खबरें………16.02.2024

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Feb 16, 2024 / Post views : 101

Share:

➡लखनऊ- लखनऊ के अकबरनगर में ध्वस्तीकरण का मामला, लोगों की संपत्तियों का ब्यौरा हाईकोर्ट ने तलब किया , GST, इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों का ब्यौरा तलब , अकबरनगर में इनके पास कितनी जमीन है बताएं-कोर्ट, पूरे देश में कितनी जमीन है इसका भी ब्यौरा दें- कोर्ट, एलडीए ने 73 लोगों की लिस्ट हाईकोर्ट में पेश की, इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की लिस्ट पेश की , 73 लोगों में से 19 ने HC में याचिका दाखिल की , मामले में अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी.

➡लखनऊ- राम मंदिर, BKT थाने को बम से उड़ाने की धमकी, सीतापुर रोड पर पाल रेस्टोरेंट में मिला धमकी भरा पत्र, पुलिस ने देर रात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, इलाके में ऐसे पत्र कई दिनों से अलग-अलग जगह फेंके जा रहे, पत्र में जोया खान व जुबेर खान का नाम लिखा है, सभी पर्चों पर एक ही युवती का मोबाइल नंबर लिखा गया.

➡लखनऊ- 1090 के पास घूस ले रहे फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, पहनी थी खाकी पैंट व काली जैकेट, रखे था नकली रिवॉल्वर, साथ ही एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन भी हुआ है बरामद, गौतमपल्ली पुलिस ने की मामले में कार्रवाई.

➡नोएडा - एल्विश यादव द्वारा रेव पार्टी कराने का मामला, FSL जांच की रिपोर्ट आने पर हुआ बड़ा खुलासा, एफएसएल रिपोर्ट में सांप के जहर होने की पुष्टि, जांच रिपोर्ट में कोबरा करैत प्रजाति के सांप का जहर, रेव पार्टियों में इस्तेमाल हो रहा था सांपों का जहर, नोएडा पुलिस ने जयपुर एफएसएल को सैंपल भेजे थे, जयपुर एफएसएल को जांच के लिए सैंपल भेजे थे, नोएडा पुलिस ने जयपुर एफएसएल से जांच रिपोर्ट ली, नोएडा पुलिस ने कार्रवाई के लिए ये जांच रिपोर्ट ली, एल्विश समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, नोएडा के सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था.

➡गोंडा- लोलपुर गांव के 3 बच्चों के लापता होने का मामला, मामले में गोंडा पुलिस का बड़ा दावा, लापता तीनों बच्चों ने परिवार से किया संपर्क, आज दोपहर तक घर आने की बच्चों ने सूचना दी- पुलिस, बस्ती के विक्रमजोत में लापता हुए थे तीनों बच्चे, बच्चों ने बिहार के गया में होने की जानकारी दी, बोलेरो में बेहोश करके बच्चों को गया ले जाया गया, तीनों बच्चे अब वाराणसी में होने की बात बता रहे हैं.

➡चित्रकूट- ब्लास्ट में 4 बच्चो की मौत का मामला, बिना सुरक्षा अनुमति बिछाया गया मौत का बारूद, जहां विस्फोटक रखा था वहां बैरिकेडिंग तक नहीं थी, अग्निशमन विभाग से एनओसी तक नहीं ली गई थी, खानापूर्ति कर सिर्फ एक दमकल गाड़ी भेजी गई थी, आक्रोशित लोग DM-SP पर कार्रवाई की मांग कर रहे, परिजन डीएम और एसपी को मामले में दोषी ठहरा रहे , इतने बड़े आयोजन में सुरक्षा के कोई मानक थे ही नहीं, जहां ब्लास्ट हुआ वहां जमीन में 5 फीट गड्ढा हुआ.

➡आगरा - आगरा में असलहों के दम पर 2.5 लाख की लूट, लैपटॉप और मोबाइल भी लूटकर ले गए बदमाश, सिटी मॉल के दो एग्जीक्यूटिव के साथ हुई लूट, दोनों की बाइक, एक्टिवा भी लूट ले गए बदमाश, जाम लगता देख वाहनों को छोड़कर बदमाश फरार, बेखौफ 4 बदमाशों ने असलहों के दम पर लूट की, कैश जमा करने सिटी मॉल जा रहे थे दोनों कर्मचारी, बदमाश भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, सिकंदरा थाना क्षेत्र के रूणकता का मामला.

➡बागपत- बागपत में दबंगों की दबंगई आई सामने, गाड़ी में साइड लगने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा, दबंग ने की ई-रिक्शा चालक के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया केस दर्ज, बागपत कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय वंदना चौक का वीडियो.

➡रायबरेली- 56 दिन बाद कब्र से निकाला गया अधेड़ का शव, मौत की वजह का नहीं हुआ था खुलासा, पत्नी ने लगाई थी न्याय की गुहार, पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाया था, शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस, प्रशानिक टीम की मौजूदगी में निकला गया शव, नसीराबाद थाना क्षेत्र का मामला.

➡जौनपुर - स्वर्ण व्यवसायी से हुई लाखों रुपए की लूट , असलहा से घायल कर लाखों रुपए की लूट, गहने, नगदी सहित बाइक लूटकर बदमाश फरार, पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर, रामपुर थाना के गोपालापुर बाजार निवासी है व्यवसायी, सुल्तानपुर भदखिन मार्ग के मोलनापुर गांव के पास लूट.

➡ललितपुर- पिता की बीमारी से हुई मौत तो पुत्र ने की आत्महत्या, पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बेटा नहीं बर्दाश्त कर सका पिता की मौत का गम, एक साथ पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम, 2 वर्ष से लकवाग्रस्त पिता का इलाज करा रहा था पुत्र, पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के बुदनी गांव का मामला.

➡बस्ती- स्कूल गए बच्चों का अभी तक नहीं लगा सुराग, सीसीटीवी में तीनों बच्चों के साथ दिखा एक शख्स, गोंडा पुलिस सहित बस्ती की तीनों टीमें तलाश में जुटीं, 10वीं, 12वीं कक्षा के हैं लापता तीनों सगे भाई-बहन, लापता तीनों भाई-बहन गोंडा के लोलपुर के रहने वाले हैं, विदाई समारोह में स्कूल गए थे तीनों बच्चे, दुर्गा देवी स्मारक इंटर कॉलेज का मामला, छावनी थाना क्षेत्र के कौलपुर का मामला.

➡बस्ती- जहरीली शराब के साथ पकड़े गए 2 लोगों को 7 वर्ष की सजा, 21 मई 2015 को पुलिस ने रंगे हाथ किया था गिरफ्तार, आरोपियों के पास से कच्ची शराब को किया था बरामद, झारखंड के रहने वाले हैं दोनों अवैध शराब के कारोबारी, हरैया थाना क्षेत्र के पनेरा भारी गांव से हुई थी गिरफ्तारी.

➡ग्रेटर नोएडा- ग्रेनो में हत्या के बाद आत्महत्या की वारदात, बीटेक छात्र ने गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या की, गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद प्रेमी ने आत्महत्या की, ग्रेटर नोएडा में प्रेमिका को गला दबाकर मार डाला, अरेस्ट करने पहुंची पुलिस तो खुद फंदे से लटका मिला, प्रेमी अपने गाजियाबाद फ्लैट पर फांसी पर लटका मिला, वैलेंटाइन डे पर आपसी अनबन बनी हत्या की वजह, सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के नवादा इलाके की घटना.

➡मेरठ - आधी-अधूरी सड़कें बनाकर सरकारी पैसे का बंदरबांट, 90 दिन पहले बनी सड़कों में हो गये हैं बड़े-बड़े गड्ढे, ढाई करोड़ की गंगानगर की सड़क चंद मीटर ही बनी, कागजों में ढाई करोड़ की सड़क दिखाकर पैसा गायब, शहर की दर्जन भर बदहाल सड़कें, अब नोटिस भेजा गया, नगर आयुक्त ने अपने ही मातहतों को भेजे हैं नोटिस.

➡अम्बेडकरनगर- किराने की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर हुआ राख, आग की चपेट में आये 2 महिलाओं सहित 1 पुरुष झुलसा, झुलसे हुए लोगों को एम्बुलेंस से भेजा गया अस्पताल, बेवाना थाना क्षेत्र के नौगवा गोपालपुर की घटना.

➡आगरा - प्रदेश के दवा माफियाओं को लेकर शासन सख्त, कोडीन कफ सीरप तस्करी रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के सभी जिलों में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर के भेजे गए लेटर , हर सोमवार को कोडीन कफ सीरप का विक्रय विवरण देना होगा , विक्रय विवरण न देने वालों के यहां होगी ताबड़तोड़ छापेमारी, डमी फर्मों को बेचा सीरप तो लाइसेंस निरस्त होगा, केस दर्ज होगा.

➡मेरठ - राष्ट्रीय लोकदल-भाजपा का गठबंधन एक कदम आगे, यूपी की सरकार में रालोद के 2 विधायक बनेंगे मंत्री, शामली, मुजफ्फरनगर के 2 विधायक मंत्री बनेंगे, बीजेपी से अमित शाह करेंगे नए गठबंधन का ऐलान, औपचारिक ऐलान के बाद यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार, लोकसभा चुनाव में बिजनौर, बागपत की सीटें मिलेंगी, बिजनौर से बसपा के मलूक नागर लड़ सकते हैं चुनाव, बागपत से जयंत की पत्नी चारू गठबंधन से प्रत्याशी.

➡झांसी - महिला की गला घोंटकर हत्या, परिजनों ने जताई रेप की आशंका, महिला का शव खेत में पड़ा मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शाहजहांपुर के देवगांव के खेत में मिला था शव, मृतक महिला खड़उआ गांव की बताई जा रही.

➡नोएडा - ट्रेड यूनियन, किसान संगठन का आज भारत बंद का ऐलान, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का ऐलान, 36 से ज्यादा संगठन जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेंगे, भारतीय किसान परिषद भी करेगा एनटीपीसी दफ्तर पर प्रदर्शन, किसानों के चक्का जाम को लेकर नोएडा में धारा 144 लागू, नोएडा पुलिस ने आम लोगों को मेट्रो से जाने की अपील की.

➡कानपुर- अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोर्ट के चलते 3 नवजातों की मौत, महिला को डिलीवरी में हुए तीन बच्चे, 2 बच्चे मृत पैदा हुए, 1 बच्चे की कुछ देर बाद हुई मौत, एक नर्सिंग होम पर गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने का आरोप , अल्ट्रासाउंड में दो बच्चों के होने की बात बताई गई थी, घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला.

➡कासगंज- गैस लीक होने के कारण घर में लगी आग, आधा दर्जन से अधिक लोग आग में झुलसे, सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, गंभीर हालत में SN मेडिकल आगरा रेफर, डीएम व पुलिस अधीक्षक ने की मौके की जांच, पीड़ित परिवारीजनों और घायलों का जाना हाल, सदर कोतवाली क्षेत्र के हुल्का मोहल्ले की घटना.

➡देवरिया- दीवार गिरने से दबकर पति-पत्नी की मौत , 1 महिला गम्भीर रुप से हुई घायल, घायल महिला गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सदर कोतवाली के पुरवा मेहडा गांव का मामला.

➡बागपत- पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, कोल्हू में चल रही थी अवैध तमंचा फैक्ट्री, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कोल्हू के कमरे से अवैध तमंचे हुए बरामद, चांदीनगर क्षेत्र के खट्टा प्रह्लादपुर का मामला.

➡देहरादून- 20 फरवरी को अयोध्या जा सकते हैं सीएम धामी, मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करेंगे सीएम, सभी विधायकों को भी साथ ले जा सकते हैं सीएम, कई विधायकों ने अयोध्या जाने की इच्छा जाहिर की.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें