जनार्दन पाण्डेय विशेष संवाददाता देवीपाटन अयोध्या मंडल / Sat, Sep 30, 2023 / Post views : 107
अयोध्या मिल्कीपुर। बेख़ौफ़ बदमाशों ने छात्र को अगवाकर मुंह,हाथ,पैर बांधकर फेंका अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के मिल्कीपुर के निकट सर्वोदय इं कालेज के पास बनी पुलिया के किनारे।सुबह मार्निंग वॉक करने गये लोगों ने देखकर डायल 112 पर पुलिस को दी जानकारी।छात्र शिवम यादव पुत्र सियाराम मुंगीशपुर चौराहे का निवासी एवं सर्वोदय इं कालेज रामगंज का कक्षा 12 का छात्र। थाना इनायत नगर के रामगंज स्कूल के पास की घटना।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार छात्र को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था अब हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कराकर आ रहे हैं, और थाने पर तहरीर देंगे। बड़ा सवाल यह है कि अगवा करने वाले कौन थे जो प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। ज्ञात हो बीते कुछ समय पहले एक महिला को भी इसी जगह इसी तरह हाथ पैर बांधकर बोरी में भरकर सड़क के किनारे अधजली स्थिति में छोड़कर अपराधी फरार हो गए थे जिनका आज तक अयोध्या पुलिस कोई पता नहीं लगा पायी।
विज्ञापन
विज्ञापन