उत्तरप्रदेशदिल्लीलखनऊ
Trending

अयोध्या में 22 जनवरी 2024,के 22 सवालों के जवाब….. अयोध्या धाम से…. 21.01.2024

सवाल नंबर 1: 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आम लोग कब से दर्शन कर सकेंगे?

  • आम लोग 23 जनवरी से दर्शन कर सकेंगे
  • मंदिर दर्शन का टाइम भी बढ़ेगा (नीतीश कुमार, DM, अयोध्या)

सवाल नंबर 2: प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन करने का तरीका क्या होगा?

  • प्राण प्रतिष्ठा के बाद VIP और VVIP दर्शन
  • VIP दर्शन के बाद संत करेंगे दर्शन
  • संतों के दर्शन के बाद सामान्य दर्शन (आचार्य सत्येंद्र दास, मुख्य पुजारी, श्री राम मंदिर)

सवाल नंबर 3: अयोध्या में जिन्हें 22 जनवरी के दिन रुकना हो वो क्या करें?

  • ट्रस्ट ने होटल और टेंट सिटी की व्यवस्था की है
  • 20 से 23 जनवरी तक रुकने की व्यवस्था (लल्लू सिंह, सांसद, अयोध्या)

सवाल नंबर 4: 22 जनवरी के बाद हर दिन कितने लोग दर्शन कर पाएंगे?
जवाब

  • दर्शन के लिए ज्यादा लाइनें लगवाई जाएंगी (लल्लू सिंह, सांसद, अयोध्या)
    -श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर 12-14 घंटे खुलेगा (नृपेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष, राम मंदिर निर्माण समिति)

सवाल नंबर 5: जहां रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, क्या वहीं राम का जन्म हुआ था?

  • उत्खनन हुआ वहीं कील लगाई गई
  • प्राचीन काल से ही हम वहां पूजा करते आए हैं
  • जहां जन्मभूमि है, वहीं प्राण प्रतिष्ठा होगी
    (महंत राजू दास, हनुमानगढ़ी, अयोध्या)

सवाल नंबर 6: रामलला की पुरानी मूर्ति का क्या होगा, वो कहां स्थापित होगी?

  • पुरानी सभी मूर्तियां मंदिर में स्थापित होंगी
    (महंत राजू दास, हनुमानगढ़ी, अयोध्या )
  • 21 जनवरी को उत्सव मूर्ति गर्भगृह में लाई जाएगी
    (नृपेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष, राम मंदिर निर्माण समिति)

सवाल नंबर 7: रामलला की मूर्ति का सूर्य तिलक क्या है और उसका समय क्या होगा?
जवाब

  • भगवान राम सूर्यवंशी थे इसलिए सूर्य तिलक की परंपरा
    (महंत राजू दास, हनुमानगढ़ी, अयोध्या)
  • सूर्य की किरण रामनवमी को 12 बजे तिलक करेंगी
    (नृपेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष, राम मंदिर निर्माण समिति)

सवाल नंबर 8: आम लोगों के लिए रामलला के दर्शन की टाइमिंग क्या होगी?
दर्शन का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे, दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे
आरती का समय दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे
(नीतीश कुमार, DM, अयोध्या)

सवाल नंबर 9: राम दरबार में किन-किन लोगों की मूर्तियां होंगी?

  • राम दरबार में चारों भैया, मैया, हनुमान जी और सखा
    (महंत राजू दास, हनुमानगढ़ी, अयोध्या)

सवाल नंबर 10: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय और 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त क्या है?

  • ऐसे समय स्थापना, जिससे भविष्य में मंदिर न टूटे. मुहूर्त राजयोग कारक है, सभी पर अच्छा प्रभाव होगा
    (पंडित गणेश्वर शास्त्री, मुहूर्त निकालने वाले ज्योतिषी)
  • 12.30 बजे के बाद संजीवनी लग्न है
    (लक्ष्मीकांत दीक्षित शास्त्री, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य पुरोहित)

सवाल नंबर 11: नए राम मंदिर में कितने पुजारी होंगे और उनका चयन कैसे हुआ है?

  • 1 मार्च 1992 से सत्येंद्र दास हैं मुख्य पुजारी
  • 4 पुजारी, 2 कर्मचारी, भंडारी और कोठारी भी हैं
  • फिलहाल मंदिर की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं
    (आचार्य सत्येंद्र दास, मुख्य पुजारी, श्री राम मंदिर)

सवाल नंबर 12: राम मंदिर के नए पुजारियों को ट्रेंड किया जा रहा है? कहां और कौन कर रहा है?

  • 20 पुजारियों का प्रशिक्षण हो रहा है
  • ट्रस्ट करा रही है 6 महीने की ट्रेनिंग
  • पुजारियों की नियुक्ति ट्रस्ट ही करेगा
    (आचार्य सत्येंद्र दास, मुख्य पुजारी, श्री राम मंदिर)

सवाल नंबर 13: प्राण प्रतिष्ठा के वक्त गर्भ गृह में कौन-कौन मौजूद रहेगा?

  • आचार्य, PM, सरसंघचालक, जजमान, यूपी की गवर्नर और CM रहेंगे
    (नृपेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष, राम मंदिर निर्माण समिति)

सवाल नंबर 14: पीएम मोदी रामलला से पहले जटायु का आशीर्वाद क्यों लेंगे?

  • राजा दशरथ के मित्र थे जटायु
  • जटायु ने श्री राम की भी सहायता की थी
  • राम मंदिर में होगी जटायु की मूर्ति
  • PM मोदी जटायु की मूर्ति का दर्शन करेंगे
    (आचार्य सत्येंद्र दास, मुख्य पुजारी, श्री राम मंदिर)

सवाल नंबर 15: राम मंदिर में हर रोज आरती का समय क्या होगा और क्या आम लोग शामिल हो सकेंगे?

  • आरती का समय दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे
  • आरती से लिए पास की व्यवस्था होगी
    (लल्लू सिंह, सांसद, अयोध्या)

सवाल नंबर 16: रामलला के दर्शन के लिए क्या पास या टिकट की जरूरत होगी?

  • 16 चेक प्वाइंट, PFC में भी चेकिंग
  • दर्शन के लिए टिकट/पास की व्यवस्था नहीं
    (नीतीश कुमार, DM, अयोध्या)

सवाल नंबर 17: अयोध्या जाने पर रुकने और भोजन करने की व्यवस्था में कोई बदलाव है?

  • शहर में खाने-पीने की पूरी व्यवस्था
  • अयोध्या में भंडारे भी चलाए जा रहे हैं
    (लल्लू सिंह, सांसद, अयोध्या)
  • 6 भोजनालयों की व्यवस्था की गई है
  • सभी 6 सेक्टर के लिए भोजनालय होंगे
    (चंपत राय, महासचिव, राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट)

सवाल नंबर 18: 22 जनवरी के बाद अयोध्या में कितने शहरों से सीधी फ्लाइट जाएगी?

  • दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद की फ्लाइट
  • भविष्य में बेंगलुरु और हैदराबाद की उड़ान
    (विनोद कुमार, डायरेक्टर, महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या)

सवाल नंबर 19: अयोध्या एयरपोर्ट कब तक फुल स्विंग में आएगा और कितने देशों से जुड़ेगा?

  • इंटरनेशनल फ्लाइट लखनऊ, दिल्ली से आएंगी
    (विनोद कुमार, डायरेक्टर, महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या)

सवाल नंबर 20: अभी अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन सेवा किन किन राज्यों से है?

  • देश भर से लोगों को अयोध्या लाने की व्यवस्था
  • अयोध्या के लिए सैकड़ों ट्रेन चलाई जा रही हैं
  • अयोध्या के तीनों स्टेशन पर बेहतर व्यवस्था
    (लल्लू सिंह, सांसद, अयोध्या)

सवाल नंबर 22: रामलला के दर्शन से पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन करना ज्यादा फलदायक है?

  • बिना हनुमान जी के दर्शन पुण्य नहीं मिलेगा
  • राम द्वार पर हनुमान जी का दुर्ग है
  • हनुमान जी के अनुमति के बिना राम जी का आशीर्वाद नहीं
    (महंत राजू दास, हनुमानगढ़ी, अयोध्या)

सवाल नंबर 22: प्राण प्रतिष्ठा के दिन और उसके बाद दर्शन के वक्त प्रसाद के रूप में क्या दिया जाएगा?

  • प्रसाद 10-15 दिन सुरक्षित रहने वाला होगा
    (शरद शर्मा, सदस्य, श्री राम जन्मभूमि प्रबंधन समिति)
  • तिरुपति मंदिर जैसा प्रसाद मिलेगा
  • मंदिर से प्रसाद खरीदा भी जा सकता है
    (नृपेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष, राम मंदिर निर्माण ।

Related Articles

Back to top button