GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : पति की दूसरी शादी से टूटी महिला, सास-ससुर पर लगाया गंभीर आरोप

परसपुर (गोंडा): थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरास में विवाहिता के साथ मारपीट, प्रताड़ना और बेदखल किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम राल्ही पुरवा निवासी बबिता पत्नी विकास कुमार तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में हिन्दू रीति-रिवाज से विकास कुमार तिवारी पुत्र विश्वनाथ तिवारी निवासी ग्राम डेहरास के साथ हुई थी। शादी में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था लेकिन शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। प्रार्थिनी का आरोप है कि ससुर विश्वनाथ तिवारी, सास सत्यवती तिवारी, पति विकास कुमार तिवारी तथा एक अन्य रिश्तेदार सूर्य प्रकाश मिश्रा निवासी बलौरन पुरवा बलमत्थर द्वारा उसे आए दिन मारा-पीटा जाता था और दहेज के लिए दबाव बनाया जाता था। बबिता ने आरोप लगाया कि सास-ससुर ने उसके पति विकास की दूसरी शादी चुपचाप करवा दी और बाद में उसे घर से धक्का देकर निकाल दिया। परेशान होकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता बबिता पत्नी विकास कुमार तिवारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button