कश्मीर में टारगेट किलिंग: श्रीनगर में आतंकियों ने बंगाल के 2 मजदूरों को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

कश्मीर में टारगेट किलिंग का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम का है, जहां आतंकियों ने दो मजदूरों पर फायरिंग की है। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बंगाल के रहने वाले हैं दोनों मजदूर
घटना को लेकर पुलिस ने बयान जारी किया है। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7:50 बजे श्रीनगर के नौगाम इलाके में एक आतंकी वारदात की जानकारी मिली, जहां आतंकवादियों ने दो बाहरी मजदूरों पर गोलीबारी की थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।

यहां आतंकियों ने बंगाल के दो मजदूरों नजमुल-इस्लाम और अनिकुल-इस्लाम पर फायरिेग की थी। दोनों यहां नौगाम के सुथसू कलां इलाके में रहते हैं। गोली लगने के बाद दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल लाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इलाके को घेर लिया गया है और इलाके में तलाशी जारी है।
खबरें और भी हैं…
- गोंडा : परसपुर एसओ लाइन हाजिर, कमल शंकर चतुर्वेदी को सौंपी गई परसपुर थानाध्यक्ष की कमान
- देश राज्यों की बड़ी खबरें…..* 16.02.2026
- दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें…….* 16.02.2026
- बड़ी खबरें……16.02.2026
- मुख्य राष्ट्रीय खबरें….. 16.02.2026





