आज 24.07.2022 का पवित्र पंचांग राशिफल देखिए आज आपके भाग्य के सितारे क्या बोलते हैं आज आपका दिन कैसा रहेगा

☀आज का पंचांग और राशिफल☀
🔸➖🔸➖🔸➖🔸➖🔸
🔅दिनांक = 24-जुलाई-2022
🔅दिन = रविवार
🔅संवत् = 2079
🔅मास = श्रावण
🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष
🔅तिथि= एकादशी तिथि आज दोपहर 01: 45 तक रहेगी
आज का राहूकाल:- शाम 04:30 से 06 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸
✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿
मेष राशि :- कार्यस्थल पर आपको कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है | बातचीत में सावधानी बरतें, लोग नाराज हो सकते हैं | धैर्य रखें |
वृषभ राशि :- इच्छित सफलता नहीं मिलने से निराशा होगी | राजकीय मामलों में सफलता के आसार हैं | बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें | विवाद से बचें |
मिथुन राशि :- धार्मिक कार्यों एवं आध्यात्मिक चर्चाओं में समय बीतेगा | जीवनसाथी का साथ संबल देगा | रिश्तों को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे |
कर्क राशि :- युवाओं का ध्यान रचनात्मक कार्यों पर रहेगा | काम आपको प्रतिष्ठा व सम्मान दिला सकता है | वैचारिक मतभेद दूर होने से रिश्ते मधुर होंगे |
सिंह राशि :- व्यापारिक सौदे हाथ आने से उत्साहित रहेंगे | सूझबूझ से काम करें, राह आसान होगी | मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा |
कन्या राशि :- उतार-चढ़ाव के बावजूद कारोबार की स्थिति अनुकूल रहेगी | पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होगा | करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे |
तुला राशि :- पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से बात बिगड़ सकती है | मांगलिक खर्च संभव है | नए-नए प्रयोग काम को विस्तार दे सकते हैं |
वृश्चिक राशि :- परिवार के साथ अपनी उपलब्धियों का आनंद लेंगे | साझेदारी टूटने का भय रहेगा | स्वास्थ्य में गिरावट से बनी योजना अटक सकती है |
धनु राशि :- नए संपर्क काम में निखार लाएंगे | सहूलियत के हिसाब से कार्ययोजना में बदलाव कर सकते हैं | मन की उलझनें बड़ा फैसला लेने से रोकेंगी |
मकर राशि :- मानवता के नाते आप विरोधियों की भी मदद करेंगे | समय पर सहयोग नहीं मिलने से काम अटक सकते हैं | नौकरी में बदलाव का मन बनेगा |
कुंभ राशि :- प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ की संभावना है | आप प्रसन्नता के साथ दिन की शुरुआत करेंगे | करियर संबंधी चिंता रहेगी | आस्था बढ़ेगी |
मीन राशि :- आपके काम में परिपक्वता का अभाव झलकेगा | नौकरी कर रहे लोगों को तबादले का भय रहेगा | नए काम की शुरुआत में परेशानी होगी |