WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.15 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (1)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (2)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.17 PM (1)
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
previous arrow
next arrow
अध्यात्मअयोध्याउत्तरप्रदेशपंचांगराष्ट्रीयलखनऊ
Trending

आज का पवित्र पंचांग एवं राशिफल देखिए क्या है आज आपके भविष्यफल में देखिए कैसा रहेगा आज आपका दिन आपके सितारे आज क्या बोलते हैं

🙏🏻 राधे राधे🙏🏻

🌞 ~ आज का हिन्दू पंचांग ~ 🌞

दिनांक – 26 अप्रैल 2022
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
शक संवत -1944
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
मास – वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र )
पक्ष – कृष्ण
तिथि – एकादशी रात्रि 12:47 तक तत्पश्चात द्वादशी
नक्षत्र – शतभिषा शाम 04:56 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद
योग – ब्रह्म शाम 07:06 तक तत्पश्चात इंद्र
राहुकाल – शाम 03:49 से शाम 05:25 तक
सूर्योदय – 06:12
सूर्यास्त – 19:00
दिशाशूल – उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण – भरूथिनी एकादशी,श्री वल्लभाचार्य जयंती
💥 विशेष – हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 वरूथिनी एकादशी 🌷

➡️ 26 अप्रैल 2022 मंगलवार को वरूथिनी एकादशी है ।
वरूथिनी एकादशी (सौभाग्य, भोग, मोक्ष प्रदायक व्रत; १०,००० वर्षों की तपस्या के समान फल | माहात्म्य पढ़ने-सुनने से १००० गोदान का फल )
🙏🏻 **
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 पुण्यदायी तिथियाँ व योग 🌷
03 मई – अक्षय तृतीया ( पूरा दिन शुभ मुहूर्त), त्रेता युगादि तिथि (स्नान, दान, जप, तप, हवन आदि का अनंत फल)
08 मई – रविवारी सप्तमी ( सूर्योदय से शाम 05:01 तक ), रविपुष्यामृत योग ( सूर्योदय से दोपहर 02:58 तक)
12 मई – मोहिनी एकादशी ( व्रत से अनेक जन्मों के मेरु पर्वत जैसे महापापों का भी नाश)
15 मई – विष्णुपदी संक्रांति ( पुण्यकाल: सूर्योदय से दोपहर 12:35 तक) (ध्यान, जप व पुण्यकर्म का लाख गुना फल)
🙏🏻 *

📖 *
🌞 ~ हिन्दू पंचाग ~ 🌞
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏

💥पंचक का आरंभ- 24 अप्रैल 2022, रविवार को 18.43 मिनट से
पंचक का समापन- 29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को 08.15 मिनट पर।
पंचक का आरंभ- 22 मई 2022, रविवार को 11.13 मिनट से
पंचक का समापन- 26 मई 2022, मंगलवार को 24.39 मिनट पर। कामदा एकादशी
मंगलवार, 26 अप्रैल 2022- वरुथिनी एकादशी
गुरुवार, 12 मई 2022- मोहिनी एकादशी
गुरुवार, 26 मई 2022- अचला (अपरा) एकादशी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी व आप किसी म्यूचल फंड मार्केट आदि में भी निवेश कर सकते हैं। यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही है,तो उसके लिए आपको डॉक्टरी सलाह मशवरा भी करना पड़ सकता है। आपका अपनी माताजी से कोई वाद-विवाद खडा हो सकता है,जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। भाइयों के साथ आप व्यवसाय के लिए कुछ योजनाएं भी बनाने की सोचेंगे जो आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे पाएंगे,लेकिन आपको धन का लेनदेन सावधानी से करना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के लिए यदि आप कुछ योजना बनाएंगे,तो उसको बल मिलेगा। आपको जोखिम भरे कार्यों को करने से बचाना होगा। आप अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक व पार्टी को करने की योजना भी बना सकते हैं। यदि जल्दबाजी में आप किसी कार्य को करेंगे,तो उसमें कोई विवाद खड़ा हो सकता है,लेकिन आपको कमर दर्द,पेट दर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है जिन्हें आप योग व व्यायाम के द्वारा ही समाप्त कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही किसी पिकनिक पर जाने की योजना भी बना सकते हैं व आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए भी लंबे समय से प्रयासरत रहेंगे,लेकिन आपको कुछ कीमती सामानों को खरीदने से बचना होगा। अपने संचित धन व अपनी आय की ओर ध्यान रखकर खरीदें तो बेहतर रहेगा। यदि आप अपने घर में रंगाई पुताई आदि का कोई कार्य करवाने की सोच रहे हैं,तो आज आप उसे करवा सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिससे आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
घर परिवार में यदि कलह चल रही थी,तो वह चिंता का कारण बनेगी। आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन में सहयोग प्राप्त होगा। आप संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं,जिसके कारण आपको थकान बनी रहेगी,लेकिन आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। विद्यार्थी यदि किसी नई परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं,तो वह कर सकते हैं,जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं,उनके लिए कोई शुभ सूचना आ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आपने सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे,जिससे आपको मानसिक तनाव भी कम होगा,लेकिन आपको कुछ सामाजिक कामों के लिए प्रोत्साहित भी किया जा सकता है,जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको अपने साथियों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। आपको धन का निवेश करने से पहले सावधान रहना होगा, तभी आप किसी सही निर्णय को ले पाएंगे,नहीं तो आपका धन डूब सकता है। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके व्यापार के लिए कोई लाभदायक सौदा लेकर आएगा,जिसकी आप प्रतीक्षा लंबे समय से कर रहे थे,लेकिन आपको किसी बड़े काम को हाथ में लेने में व्याकुलता बिल्कुल नहीं दिखानी है,उसे बहुत सोच विचार करना होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आज आपको कोई सलाह दें,तो उसे अवश्य माने। प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। विद्यार्थियों के उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको दूसरों के काम में दखलंदाजी करने से बचना होगा,नहीं तो आप उसमें अपना समय व्यर्थ ही करेंगे। आप कुछ नए आभूषण वस्त्र आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
स्वास्थ्य के लिए आज दिन कुछ कमजोर रहेगा,इसलिए आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो उसे स्थगित कर दे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई व्यक्ति उकसाने की कोशिश करेगा। आपको किसी के कहने में आकर किसी से भी वाद विवाद को करने से बचना होगा। मित्रों का सहयोग पाकर आप किसी बड़ी से बड़ी मुश्किल को आसानी से हल कर पाएंगे। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप किसी विवाद में पड़े,तो आपका कोई बनता हुआ काम बिगड सकता है,जिसके कारण आपको तनाव रहेगा। आपको अपनी किसी समस्या के लिए भाइयों से बातचीत करनी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप किसी बड़े काम को अंजाम देंगे और उससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके व्यवसाय की डूबी हुई रकम आज आपको प्रयास के बाद प्राप्त होगी। राजनीति की दिशा में भी हाथ आजमाने की सोचेंगे। आज कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आयेगा। आप अपने व्यवसाय के लिए बुद्धि का प्रयोग करके कुछ योजनाओं को बनाएंगे,जो लाभदायक रहेगी। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। आप यदि किसी नई वस्तु की खरीदारी करने जाएंगे,तो उसमे आपको जीवनसाथी को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। संतान की उत्तम भविष्य करने का विचार बनाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है,लेकिन आपको किसी के कहने में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है,नहीं तो बाद में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर देगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपकी धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति रुचि बढ़ी दिखेगी। परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे और परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा,लेकिन आपको कभी किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होना पड़े,तो उसमें आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। फिर किसी से वाद-विवाद में करने से बचना होगा,लेकिन कार्यक्षेत्र में आज शत्रु प्रबल रहेंगे,जो आपको परेशान करने में लगे रहेंगे,इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। बहन व भाई से यदि संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव चल रहा था,तो आज वह समाप्त होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको जल्दबाजी व लापरवाही में किसी भी कार्य को करना भारी पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें,क्योंकि किसी दुर्घटना का भय बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में भी आपको सावधान रहना बेहतर रहेगा,नहीं तो लोग आपकी बातों का मजाक उड़ा सकते हैं। मित्रों व रिश्तेदारों का आपको सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से यदि आपकी कोई नाराजगी चल रही थी,तो वह आज समाप्त होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपने घर व बाहर कहीं की भी समस्या का निवारण अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही करना होगा। यदि आपने अपने किसी परिजन से मदद मांगी,तो वह आपको कोई गलत राह दिखा सकते हैं। यदि आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने जाने की योजना बना रहे हैं,तो उसमें पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। भाइयों से चल रहे मतभेदों को आपको दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। व्यापार में आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने मे सफल रहेंगे। यदि व्यापार में कोई समस्या आ रही थी,तो वह भी आसानी से हल हो जाएगी।

⚜️ आज का राशिफल ⚜️
दिनांक : 26 अप्रैल 2022

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। पूर्व में किये शुभकर्मों का फल आज किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी चाहकर भी आपको क्षति नही पहुचा सकेंगे। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो के साथ मेलजोल बढेगा आपकी क्षवि भी उच्चवर्गीय जैसी बनेगी। लेकिन कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी ईर्ष्या का भाव रखेंगे जानबूझ कर बना बनाया कार्य बिगाड़ सकते है सतर्क रहें। धन की कामना समय से थोड़ा विलम्ब लेकिन पूर्ण होगी। गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा। भजन पूजन में समय देंगे। सेहत का भी ख्याल रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सिद्धिदायक है लेकिन आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी योजना बनाकर ही करें सफलता निश्चित मिलेगी इसके विपरीत जल्दबाजी में किया कार्य केवल हानि ही कराएगा। आध्यात्म में भी उन्नति के योग बन रहे है पूजा पाठ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरी वाले जातक अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलने से उत्साहित रहेंगे। सरकारी कार्य मे आज आलस ना करें थोड़ी सी भागदौड़ से पूर्ण हो सकते है। सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेंगे। लोन अथवा अन्य धन संबंधित कागजी कार्य आज करना उत्तम रहेगा। परिवार में शांति रहेगी लेकिन महिलाओ का मन आज असंतुष्ट ही रहेगा। ठंडी चीजो का सेवन करने से बचे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप दैनिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे दिनचार्य उटपटांग रहने से निराश भी होंगे मध्यान तक किसी भी कार्य को दिशा ना मिलती देख मेहनत व्यर्थ होती प्रतीत होगी लेकिन हताश ना हो आज देर से ही सही लाभ अवश्य होगा। आर्थिक मामले अन्य कार्यो की अपेक्षा ज्यादा उलझेंगे फिर भी संध्या तक धन की आमद संतोषजनक हो जाएगी। अधिकारियो से सतर्क रहना पड़ेगा गलती करने पर ज्यादा भार सौपेंगे। महिलाओ का मन आध्यात्म में डूबा रहेगा मनोकामना पूर्ति में विलंब से उदास रहेंगी। आकस्मिक कार्य आने से यात्रा अथवा अन्य आवश्यक कार्य निरस्त करने पड़ेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप दिनभर शारीरिक समस्या से जूझेंगे मौसमी बीमारियों का प्रकोप परिवार के सदस्यों को भी प्रभावित करेगा। अव्यवस्था रहने से प्रत्येक कार्य विलम्ब से चलेंगे पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा उम्मीद नही रहेगी आज पूर्ण होने वाले कार्य भी दौड़-धूप की कमी के कारण आगे के लिये निरस्त होंगे। धन संबंधित समस्या नही रहेगी फिर भी व्यर्थ के खर्च आने से मन दुखी होगा। महिलाये चाह कर भी घर को व्यवस्थित रूप से चलाने मे असफल रहेंगी। संध्या के समय परेशानी बढ़ेगी। घर अथवा बाहर किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े कार्यो को भी बनाने की क्षमता रखेंगे। मित्र परिजन विषम परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिये आपका सहयोग मांगेंगे अपना महत्त्व बढ़ता देख थोड़ी बहुत अहम की भावना भी आएगी जरूरत मंदों को व्यर्थ के चक्कर लगवाएंगे। कार्य क्षेत्र पर जिस काम को हाथ मे लेंगे उसमे निश्चित सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में भी सफल होने की संभावना अधिक है। बेरोजगार लोग आज प्रयास करें अवश्य अनुकूल रोजगार से जुड़ सकते है। व्यवसाय में मंदी के बाद भी धन का प्रबंध आवश्यकता के समय कही ना कही से हो ही जायेगा। खान-पान संयमित रखें सेहत खराब हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके धन कोष अथवा अन्य सुख के साधनों में वृद्धि करेगा। कार्य व्यवसाय में पहले से चल रही योजना फलीभूत होने से धन की आमद होगी। भविष्य के लिये भी लाभ के सौदे हाथ लगेंगे। सहकर्मियों का साथ मिलने से निश्चित कार्य समय से पूर्ण कर सकेंगे। महिलाये को शारीरिक कमजोरी के कारण दैनिक कार्यो के अतिरिक्त घर की व्यवस्था सुधारने में परेशानी होगी। कंजूस प्रवृति के कारण घर के किसी सदस्य से मतभेद की संभावना है। आज आप अपनी गलती जानते हुए भी अपनी बात पर अडिग रहेंगे जिससे आस-पास का वातावरण कुछ समय के लिये खराब होगा। व्यवसायिक यात्रा से लाभ हो सकता है। छोटी-मोटी व्याधि को छोड़ सेहत सामान्य रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको अपनी बुद्धि चातुर्य पर गर्व रहेगा। अतिआत्मविश्वास से भरे रहेंगे प्रत्येक कार्य को मामूली समझ कर बाद के लिये टालेंगे परन्तु अंत समय मे पूर्ण करने में पसीने छूटेंगे। सरकारी कार्य को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। काम-धंधा पहले से कुछ कम रहेगा जोड़ तोड़ कर ही धन की प्राप्ति हो सकेगी। आज कम समय और परिश्रम से अधिक लाभ कमाने की योजना मन मे रहेगी लेकिन अवसर ना मिलने के कारण लाभ नही उठा सकेंगे। महिलाये जितना कार्य करेंगी उससे ज्यादा सुनाएंगी। घर के सभी सदस्य स्वय को दूसरे से बेहतर प्रदर्शित करेंगे। छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक होगी। दिनचार्य संयमित ना रहने से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है। दिन के आरंभ से ही मन मे अकारण क्रोध रहेगा। परिजनों से जिस बात का भय रहेगा मध्यान तक उसके पूर्ण होने पर वातावरण खराब होगा। भाई बंधुओ में भी किसी ना किसी कारण से अनबन रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचार्य रहते हुए भी किसी से धन को लेकर उग्र वार्ता होने की संभावना है। आज आप वरिष्ठ व्यक्तियों के परामर्श को भी नजरअंदाज करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप किसी ना किसी रूप में धन एवं सम्मान हानि देखनी पड़ेगी। लोगो को शक की दृष्टि से देखने आपको महत्त्व नही मिलेगा। औरो को बेचैनी में डालकर स्वयं अपने मे मस्त रहेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको पूर्व में की किसी गलती अथवा आचरण का अफसोस होगा गलती मान लेने पर आपसी मतभेद शांत होंगे। घरेलू कार्य अथवा परिजनों की आवश्यकता पूर्ति समय से करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज लाभ की संभावनाए कम ही रहेंगी धन की आमद अल्प रहने से खर्चो पर नियंत्रण करना पड़ेगा। घर का वातावरण मंगलमय रहेगा धार्मिक पूजापाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। दैनिक जीवन की उलझनों के बाद भी विवेक जाग्रत रहने से मन शांत रहेगा। विरोधी किसी भी प्रकार से आपकी शांति को भंग नही कर पाएंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन साधारण रहेगा आज आप अपनी व्यक्तिगत उलझनों के कारण अन्य लोगो को परेशान करेंगे लेकिन ध्यान रहें गुप्त बातो को आज परिजनों से भी ना बाटें। आप जिसे अपना हितैशी समझेंगे वही आपका भेद सार्वजनिक करके परेशानी बढ़ायेगा। कार्य व्यवसाय से भी निराशा ही मिलेगी फिर भी एक दो लाभ कमाने के अवसर अवश्य मिलेंगे इन्हें हाथ से ना जाने दें अन्यथा ज्यादा पाने के चक्कर मे इनसे भी हाथ धोना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थ सिद्धि की भावना रहेगी इच्छा पूर्ति होने तक ही स्नेह सम्मान मिलेगा अन्यथा नही। स्वास्थ्य आज फिर से नरम होगा सचेत रहें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप अपने हास्य भरे व्यवहार से आस पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। व्यवहार में भी नरमी रहने से लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र की चुनोतियाँ कुछ समय के लिये दुविधा में डालेंगी समय पर सहयोग मिलने पर इनसे भी पार पा ही लेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर आज ज्यादा तामझाम में नही पड़ेंगे दोपहर तक लाभ की संभावनाए ही दिखेंगी इसके संध्या के आसपास अकस्मात होने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। महिलाये अधिक चंचल रहेंगी खुद किसी को कुछ भी बोलेंगी लेकिन किसी की मामूली बात को दिल से लगा लेंगी। जुखाम-बुखार होने से परेशानी होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपकी आशाओ के विपरीत रहने वाला है अतिमहत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें अथवा आगे के लिए निरस्त करें। जहाँ से लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे वहां हानि होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र के साथ घरेलू कार्य करते समय सावधानी बरतें टूट-फुट अथवा अन्य क्षति हो सकती है। आर्थिक योजनाए आज किसी ना किसी कारण से अधर में लटकी रहेंगी। खर्च निकालने के लिये ले देकर कार्य करना पड़ेगा। मित्र रिश्तेदारों से कोई अशुभ समाचार मन की बेचैनी बढ़ायेगा। परिजन को छोड़ अन्य लोगो से मदद की आशा ना रखें। स्वास्थ्य में उतारचढ़ाव लगा रहेगा।

Related Articles

Back to top button