Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गाजियाबाद में बैंक द्वारा फाइनेंस की हुई गाडियों की रिकवरी के नाम पर खुलेआम हो रही गुंडागर्दी व लूट

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Nov 26, 2021 / Post views : 211

Share:

गाजियाबाद में बैंक द्वारा फाइनेंस गाडियों की रिकवरी के नाम पर खुलेआम हो रही गुंडागर्दी व लूट

फाइनेंंस गाडियों की रिकवरी के नाम पर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे गुडें

पुलिस द्वारा नहीं की जा रही कारवाई से रिकवरी के नाम पर लूट कर रहे बदमाशों के हौसले हो रहे बुलंद

किसी भी मामले में पुलिस पहुंचने पर पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात करा वापस भेज देते हैं रिकवरी करने वाले गुडें

बिना किसी रिकवरी आर्डर व कागजात के वाहन रिकवरी कर वसूलते हैं मोटी रकम

जनपद में बैंक द्वारा फाइनेंस गाडियों की रिकवरी के नाम पर गुंडागर्दी व लूट करने का कार्य बडे स्तर पर फैलता जा रहा है और इसका सीधा कारण स्थानीय प्रशासन व पुलिस है। गाडी रिकवरी करने के लिए बैंक द्वारा गुंडे पाले जा रहे हैं बैंक के नाम पर यह गुंडे जिन गाड़ियों की किस्त किसी कारण जमा नहीं हो रही लोगों को राह चलते रोक गाडी चालक को उठाकर आसपास बनाए किसी यार्ड में ले जाते हैं विरोध करने पर यह गुंडे हथियार के बल पर मारपीट करने से भी गुरेज नहीं करते और इसका सीधा कारण है कि इनपर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती क्योकि यह लोग खुद को बैंक से जुडा बताते है ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा कारवाई नहीं करने इनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और यह लोग खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। लेकिन क्या बैंक के नाम पर गुंडागर्दी करना सही है सबसे बड़ी बात यह है कि यह लोग सबसे पहले गाडी को पकडकर गाडी के मालिक से पैसे की मांग करते हैं जो इन्हें पैसे दे देता है उसकी गाडी छोड दी जाती है जो पैसे नहीं दे पाता उसकी गाडी को यह किसी भी आसपास के यार्ड मे ले जाकर खडा कर देते हैं इस सब के बीच सबसे बडी बात यह है इन लोगों के पास बैंक से वाहन के रिकवरी का कोई भी आर्डर या अन्य कागजात नहीं होता है। जिसकी जांच पुलिस भी नहीं करती हैं। उसका एक कारण यह भी है यह लोग पुलिस के उच्चाधिकारी के नाम पर स्थानीय पुलिस पर दबाव बनाते हैं।
ऐसा ही एक यार्ड जहा पर रिकवरी के बाद वाहन खडे किए जाते हैं टीला मोड़ थाना क्षेत्र में बंथला नहर पर स्थित हैं जिसके कारण लोनी व आसपास के क्षेत्र में पुलिस के पास सबसे ज्यादा लूट की सूचना मिलती है शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे बंथला चौकी क्षेत्र में एक वाहन को रिकवरी के नाम पर इन लोगों ने पकड़ा जिसके बाद वाहन चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो पक्षो को बंथला चौकी पर लेकर पहुंची जहां पुलिस ने रिकवरी करने वालो से जरूरी कागजात दिखाने लिए कहा लेकिन 5 घंटे तक यह लोग कोई कागजात पुलिस को नहीं दिखा पाए और पुलिस के एक बडे अधिकारी के पीआरओ के नाम पर चौकी प्रभारी को दबाव में लेने की कोशिश की जब चौकी प्रभारी ने बैंक के कागजात लाने की बात कही तो रिकवरी करने वालो ने वाहन चालक से 50 हजार रुपये देकर गाडी ले जाने की बात कही। लेकिन इस प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई के कारण वाहन चालक बिना कुछ दिए मौके से अपना वाहन लेकर चला गया।

मेरा इस प्रकरण में हमारे गाजियाबाद के जिलाधिकारी महोदय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय समेत तमाम अधिकारियों से निवेदन है कि ऐसे लोगों की एवं बैंक के नाम पर चलाए जा रहे यार्ड की आवश्यक जांच कर उचित कार्रवाई करने और अपने मातहतो को बिना किसी दबाव के कार्य करने सहित रिकवरी के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की कृपया करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें