/ Sun, Nov 7, 2021 / Post views : 125
इस्कॉन मंदिर राज नगर गाजियाबाद, कार्तिक मास में दीपदान महोत्सव
राज नगर गाजियाबाद में स्थित है इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस, इस्कॉन मंदिर में कार्तिक मास के चलते प्रतिदिन दीपदान महोत्सव मनाया जा रहा है । कार्तिक मास में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी जी अत्यंत कृपालु रहते हैं, व सभी भक्तजन दीपदान करके उनकी कृपा व आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं । मंदिर अध्यक्ष श्रीमान आदिकर्ता प्रभु जी से विशेष मुलाकात में उन्होंने यह बताया कि सभी भक्तजन इस विशेष महोत्सव का लाभ उठा सकते हैं, वह कृष्ण भक्ति से जुड़ कर अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन