Wed, 15 Jul 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : गोंडा के होनहार आशीर्वाद द्विवेदी का IIT कानपुर में चयन, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बनाएंगे नई पहचान | सपा के कारण नहीं हुए समय पर पंचायत चुनाव : मंत्री ओ पी राजभर का बड़ा बयान | सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें...........* : सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें................. title | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में वन महोत्सव पर भव्य वृक्षारोपण, विधायक अजय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के उपरांत भूमि पूजन कर किया पौधारोपण | बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ पर आज अभी तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | आज लखनऊ में रहेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन : सरकार और संघ पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : दिवंगत महेश प्रताप सिंह फौजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शटर का ताला तोड़ एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में लाखों की चोरी, सीसीटीवी क्षतिग्रस्त कर नकदी लेकर फरार हुए चोर | परसपुर, गोंडा : नगर पालिका की घटिया सिस्टम बिजली विभाग की लापरवाही ने ली युवक की जान, बीएड छात्रा करंट से झुलसी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : गोंडा के होनहार आशीर्वाद द्विवेदी का IIT कानपुर में चयन, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बनाएंगे नई पहचान | सपा के कारण नहीं हुए समय पर पंचायत चुनाव : मंत्री ओ पी राजभर का बड़ा बयान | सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें...........* : सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें................. title | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में वन महोत्सव पर भव्य वृक्षारोपण, विधायक अजय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के उपरांत भूमि पूजन कर किया पौधारोपण | बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ पर आज अभी तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | आज लखनऊ में रहेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन : सरकार और संघ पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : दिवंगत महेश प्रताप सिंह फौजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शटर का ताला तोड़ एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में लाखों की चोरी, सीसीटीवी क्षतिग्रस्त कर नकदी लेकर फरार हुए चोर | परसपुर, गोंडा : नगर पालिका की घटिया सिस्टम बिजली विभाग की लापरवाही ने ली युवक की जान, बीएड छात्रा करंट से झुलसी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : गोंडा के होनहार आशीर्वाद द्विवेदी का IIT कानपुर में चयन, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बनाएंगे नई पहचान | सपा के कारण नहीं हुए समय पर पंचायत चुनाव : मंत्री ओ पी राजभर का बड़ा बयान | सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें...........* : सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें................. title | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में वन महोत्सव पर भव्य वृक्षारोपण, विधायक अजय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के उपरांत भूमि पूजन कर किया पौधारोपण | बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ पर आज अभी तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | आज लखनऊ में रहेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन : सरकार और संघ पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : दिवंगत महेश प्रताप सिंह फौजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शटर का ताला तोड़ एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में लाखों की चोरी, सीसीटीवी क्षतिग्रस्त कर नकदी लेकर फरार हुए चोर | परसपुर, गोंडा : नगर पालिका की घटिया सिस्टम बिजली विभाग की लापरवाही ने ली युवक की जान, बीएड छात्रा करंट से झुलसी |

: आज 26.05.2022 का पवित्र पंचांग एवं राशिफल देखिए क्या है आज आपके राशिफल में आज आपके सितारे क्या बोलते हैं आज आपका दिन कैसा रहेगा

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, May 26, 2022 / Post views : 126

Share:

⛳सनातन-धर्म की जय,हिंदू ही सनातनी है✍🏻
👉🏻लेख क्र.-सधस/२०७९/ज्येष्ठ/कृ./११
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻गुरुवार, २६ मई २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:४३
सूर्यास्त: 🌅 १९:०५
चन्द्रोदय: 🌝 २७:३५
चन्द्रास्त: 🌜१५:३६
अयन 🌕 उत्तरायने
ऋतु: 🌿 वसंत
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)
युगाब्द 👉 ५१२४
मास 👉 ज्येष्ठ
पक्ष 👉 कृष्ण (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार वैशाख)
तिथि 👉 एकादशी (१०:५४ तक)
नक्षत्र 👉 रेवती (२४:३७ तक)
योग 👉 आयुष्मान (२२:१३ तक)
प्रथम करण 👉 बालव (१०:५४ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२३:१७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृष
चंद्र 🌟 मेष (२४:३८ से)
मंगल 🌟 कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मेष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५७ से १२:५१
राहुकाल 👉 १४:०४ से १५:४४
यमगण्ड 👉 ०५:४३ से ०७:२४
दुर्मुहूर्त 👉 १०:११ से ११:०४
अमृत काल 👉 २२:०७ से २३:४८
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 पूरे दिन
विजय मुहूर्त 👉 १४:३३ से १५:२८
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५६ से १९:२०
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१० से २०:११
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५४ से २४:३४
राहुवास 👉 दक्षिण
होमाहुति 👉 राहु - २४:३९ तक
दिशाशूल 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 पृथ्वी (१०:५४ तक)
चन्द्रवास 👉 उत्तर (पूर्व २४:३९ से)
शिववास 👉 कैलाश पर (१०:५४से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - शुभ २ - रोग
३ - उद्वेग ४ - चर
५ - लाभ ६ - अमृत
७ - काल ८ - शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - अमृत २ - चर
३ - रोग ४ - काल
५ - लाभ ६ - उद्वेग
७ - शुभ ८ - अमृत
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पूर्व (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
अपरा एकादशी व्रत (सभी के लिए), पंचक समाप्त २४:३७ पर, देव प्रतिष्ठा+उद्योग मशीनरी आरम्भ+गृहप्रवेश
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २४:३९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
रेवती नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ अनुसार क्रमश (दो, च, ची) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अश्विनी नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (चू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ - २८:४४ से ०६:३८
मिथुन - ०६:३८ से ०८:५३
कर्क - ०८:५३ से ११:१५
सिंह - ११:१५ से १३:३४
कन्या - १३:३४ से १५:५२
तुला - १५:५२ से १८:१२
वृश्चिक - १८:१२ से २०:३२
धनु - २०:३२ से २२:३५
मकर - २२:३५ से २४:१७
कुम्भ - २४:१७ से २५:४२
मीन - २५:४२ से २७:०६
मेष - २७:०६ से २८:४०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक - ०५:१८ से ०६:३८
शुभ मुहूर्त - ०६:३८ से ०८:५३
रोग पञ्चक - ०८:५३ से १०:५४
शुभ मुहूर्त - १०:५४ से ११:१५
मृत्यु पञ्चक - ११:१५ से १३:३४
अग्नि पञ्चक - १३:३४ से १५:५२
शुभ मुहूर्त - १५:५२ से १८:१२
रज पञ्चक - १८:१२ से २०:३२
शुभ मुहूर्त - २०:३२ से २२:३५
चोर पञ्चक - २२:३५ से २४:१७
शुभ मुहूर्त - २४:१७ से २४:३९
रोग पञ्चक - २४:३९ से २५:४२
शुभ मुहूर्त - २५:४२ से २७:०६
शुभ मुहूर्त - २७:०६ से २८:४०
रोग पञ्चक - २८:४० से २९:१८
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
वन में जो वृक्ष अपनी-अपनी जड़ों के द्वारा एक दूसरे से बंधे होते हैं, वे एक साथ जुड़े होने के कारण तेज आंधी-तूफान से भी नष्ट नहीं होते। इसीलिये अपनों के साथ हमेशा जुड़े रहें ।😊✅⛳
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही मन मे यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी इसके अंत समय पर टलने की भी संभावना है। आज एक समय मे दिमाग दो जगह भटकेगा कार्य क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान ना देने के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य क्षेत्र पर चोरी जैसी गतिविधि अथवा आप पर आरोप लगाए जा सकते है सावधान रहे। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह होने की सम्भावना है। आर्थिक लेन-देन लिख कर ही करें। छाती गले अथवा कमर में दर्द या अन्य समस्या जन्म लेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे अपना पूर्ण अनुभव और निष्ठा लगाएंगे लेकिन भाग्य का साथ अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहने के कारण दिन से उचित लाभ नही मिल पायेगा। आज किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना अधूरी रह सकती है। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे। सेहत लगभग सामान्य रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा दोपहर तक जिस भी कार्य को करेंगे उसमे असमंजस की स्थिति रहेगी। लेकिन दोपहर के बाद किसी अनुबंध के पूर्ण होने या अन्य किसी मार्ग से धन लाभ होने पर आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कुछ समय दिन के आरंभ एवं बाकी संध्या के समय बिक्री बढने से धन की आमद बनेगी। व्यक्तित्व का विकास होने से सामाजिक छवि भी बेहतर बनेगी। परन्तु पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। बदले मौसम के कारण सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको कार्यो की भरमार का सामना करना पड़ेगा लेकिन निर्णय लेने की क्षमता में कमी रहने के कारण भ्रमित हो सकते है। आप मेहनत तो भरपूर करेंगे लेकिन आपका कामकाज सामने वाले को मुश्किल ही पसंद आएगा। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान भी आने से निराश रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। सरकारी कार्य आज निरस्त करना बेहतर रहेगा। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें। स्वास्थ्य में अचानक परिवर्तन आने से कुछ समय के लिये परेशानी हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन का पहला भाग आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ कम मिलेगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहने से धन की कमी अनुभव होगी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर किसी से कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। किसी ना किसी कारण से आज मानसिक रूप से परेशान ही रहेंगे। आस-पडोसी एवं घर के छोटे सदस्यो की गलतियों को आज नजरअंदाज करें अन्यथा छोटी बात बड़ा विवाद खड़ा कर देगी। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। अल्प धन लाभ से ही काम चलाना पड़ेगा। मौज शौक एवं अनावश्यक खर्चो पर आज नियंत्रण आवश्यक है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा लेकिन आज उधारी वाले व्यवहारो पर नियन्त्रण रखने की भी आवश्यकता है अन्यथा धन लम्बे समय तक अटक सकता है उधारी चुकाने के लिये दिन उत्तम है। आज भी धन की आमद आवश्यकता के समय होने से ज्यादा परेशान नही होना पड़ेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को आज प्रयास करने पर रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दोपहर के बाद में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहेगी फिर भी हाथ में लिए अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं करने के कारण आलोचना हो सकती है आपका व्यवहार आज अटपटा सा रहेगा किसी को भी सीधा जवाब ना देकर उल्टी सीधी बाते करना स्वयं के लिये परेशानी खड़ी करेगा जिसके कारण कार्य क्षेत्र पर अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। नयी योजनाओं को हाथ में लेने से पहले हानि-लाभ की समीक्षा करलें। संध्या से पहले आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी लेकिन आवश्यकता अनुसार ही। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। सेहत आज ठीक ठाक रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आंशिक शुभ फलदायक रहेगा। पुरानी गलतियों या किसी से किये गलत व्यवहार के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज कुछ विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए दृढ़निश्चय की आवश्यकता रहेगी। आज जोखिम वाले कार्य जैसे कि शेयर सट्टे आदि में निवेश शीघ्र लाभ देगा। पैतृक संपत्ति के कार्य अधूरे रह सकते है। घरेलू वातावरण में स्वार्थ देखने को मिलेगा परिजन जरूरत के समय ही मीठा व्यवहार करेंगे। मौसम के बदलाव मे विरुद्ध खान पान से बचें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में विशेष सावधानी बरतने की आयवश्यक रहेगी। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन भटकने का अन्य व्यक्ति फायदा उठा सकता है। धन लाभ के लिये दोपहर तक इंतजार करना पड़ेगा होगा भी तो असमय और आवश्यकता से कम फिर भी आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा धैर्य रख अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। सेहत में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन से आपको काफी आशाये रहेंगा लेकिन दिनचर्या आज प्रातः काल से ही बिगड़नी आरम्भ होगी और संध्या तक अस्तव्यस्त रहने से जरूरी कामना अधूरी रह सकती है। दिन में किसी न किसी से छोटी-मोटी झड़प होने की सम्भावना है पर आज कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। दोपहर बाद तक सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य में संध्या के आसपास कमी अनुभव करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के पूर्वार्ध में आपको परिश्रम के अनुसार फल ना मिलने से मानसिक पीड़ा हो सकती है। दिमाग में नए-नए विचार जरूर आएंगे लेकिन कुछ तो आर्थिक कमी और कुछ निर्णय लेने में चूक अवश्य होगी मार्गदर्शन की भी कमी नही रहेगी जिस वजह से किसी ठोस निर्णय लेने में परेशानी होगी। नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। मध्याह्न के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद होने से वित्तीय आयोजन कर पाएंगे। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी। छोटी यात्रा से आशाजनक लाभ हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा से बचें। सेहत ठीक रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपकी रुकी हुई कामना पूर्ति होने की संभावना है इसके लिये स्वाभाव में नम्रता रखनी भी जरूरी है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। उधारी वापस मिलने या कई दिनों से अटके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। लेकिन आज आवश्यकता के समय सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। पेट कमर या गले संबंधित समस्या हो सकती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें🙏🏻
विद्या नाम नरस्य रूपमधिकं प्रच्छन्नगुप्तं धनम्
विद्या भोगकरी यशः सुखकरी विद्या गुरूणां गुरुः।
विद्या बन्धुजनो विदेशगमने विद्या परं दैवतम्
विद्या राजसु पूज्यते न हि धनं विद्याविहीनः पशुः।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें