गोंडा : विवाहिता की दहेज हत्या से संबंधित वांछित आरोपी अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार

परसपुर , गोंडा : थाना तरबगंज क्षेत्र के रांगी निवासी कौशल कुमार सिंह की पुत्री कोमल सिंह (23) पत्नी हरिकेश सिंह निवासी बहुवन मदार मांझा रामपाल पुरवा थाना परसपुर की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद ससुराल वालों ने शव को बाराबंकी जिले के बांसगांव और नए गांव के पास सरयू नदी में फेक दिया था।पुलिस ने बृहस्पतिवार को सरयू नदी में गोताखोरों को उतारकर शव की तलाश कराई। शव मिलने के बाद पुलिस ने कौशल कुमार सिंह की तहरीर पर पति हरिकेश सिंह रामकेवल, दशरथ, पवन कुमार सिंह की पत्नी, देवर कल्लू सिंह व नैतिक सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी । इस घटना के संबंध में शनिवार को परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपाल पुरवा बहुवन मदार माझा निवासी हरिकेश सिंह पुत्र पवन कुमार सिंह 26 वर्ष व रामकेवल पुत्र सिद्धनाथ सिंह 68 वर्ष को शनिवार की सुबह चरसड़ी चौराहे के पास परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल के कुशल नेतृत्व में थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 88/2024 धारा 498ए/304बी/201 भादवि व ¾ डीपी एक्ट के तहत दहेज हत्या से संबंधित वांछित आरोपी अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार कर्ता टीम –
1-उ0नि0 आदित्य गौरव श्रीवास्तव
2-हे0कां0 विनोद सिंह
3-हे0कां0 रामसेवक
4-कां0 लालबहादुर यादव