आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, Mar 12, 2026 / Post views : 49
अयोध्या.
सीएम योगी ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर की समीक्षा बैठक
हिंदी नव वर्ष के अवसर पर 19 मार्च को अयोध्या में ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होगा।
भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू रामनगरी अयोध्या का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति भव्य राम मंदिर के द्वितीय तल पर श्री राम यंत्र की स्थापना करेंगी।
इस अनुष्ठान के लिए 15 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है।
राष्ट्रपति राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मानित भी करेंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक में चैत्र नवरात्री और राम नवमी की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
राष्ट्रपति के आगमन वाले दिन रामलला मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए एक घंटे पहले खोला जाएगा और देर रात तक दर्शन होंगे।
राष्ट्रपति के दर्शन के दौरान कुछ समय के लिए आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोका जाएगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे, शहर में रूट डायवर्जन लागू होगा और सभी प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन