Fri, 23 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा का आदेश देखें

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, May 3, 2024 / Post views : 540

Share:

गोंडा : जनपद गोण्डा में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त परिषदीय विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, राजकीय विद्यालय, मान्यता प्राप्त (अनुदानित/ गैर अनुदानित) विद्यालयों, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, के०जी०बी०वी०, आश्रम पद्धति विद्यालय, आई०सी०एस०ई०/सी०बी०एस०ई० से मान्यता प्राप्त विद्यालय, मकतब / मदरसा आदि द्वारा यू-डायस पोर्टल पर वर्ष 2023-24 हेतु अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं की ऑनलाइन डाटा इन्ट्री/अपडेशन किया गया है। यू-डायस में पंजीकृत विद्यालयों में अध्ययनरत् प्रत्येक छात्र/छात्रा को पोर्टल के माध्यम से PEN (Permanent Education Number) आवंटित हो चुका है। शासन/शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ प्राप्त करने तथा अन्यत्र विद्यालय में प्रवेश कराने में PEN को अनिवार्य कर दिया गया है। सूच्य है कि जिस विद्यालय में आपका बच्चा अध्ययनरत् है उसी विद्यालय के माध्यम से यू-डायस पोर्टल पर आपके बच्चे का नाम पंजीकृत होना अनिवार्य है। यदि किसी विद्यालय में अध्ययनरत कोई भी छात्र/छात्रा यू-डायस पोर्टल पर पंजीकरण से वंचित रह जाता है तो उसका PEN (Permanent Education Number) जनरेट नहीं हो सकेगा। जिसका समस्त उत्तरदायित्व सम्बन्धित विद्यालय/अभिभावक का होगा।

वर्तमान में यू-डायस पोर्टल पर जनपद में संचालित कुल 4651 विद्यालय पंजीकृत हैं। जिनका संक्षिप्त विवरण https://src.udiseplus.gov.in/ पर उपलब्ध है। संज्ञानित है कि जनपद में अभी भी कतिपय संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा यू-डायस पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से यू-डायस कोड आवंटित नहीं कराया गया है, जिससे अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं का PEN (Permanent Education Number) आवंटित न होने से दूसरे विद्यालय में प्रवेश/स्थानान्तरण में अभिभावकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी संज्ञान में आया है कि कतिपय विद्यालयों द्वारा नवीन नामांकन के समय बच्चे का आधार नम्बर न होने के कारण उसका प्रवेश नहीं लिया जा रहा है। यह स्थिति शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों तथा शासन की मंशा के सर्वथा विपरीत एवं अस्वीकार्य है। उपरोक्त के दृष्टिगत समस्त ऐसे मान्यता प्राप्त विद्यालय जिनको यू-डायस कोड आवंटित नहीं है वे विद्यालय यू-डायस कोड आवंटन हेतु दिनांक 15 जून, 2024 तक कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क स्थापित कर निर्धारित प्रारूप पर आवेदन किया जाना सुनिश्चित करें। यू-डायस से सम्बन्धित किसी भी जानकारी हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय / सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा मोबाइल नम्बर 8765959720 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सूचित किया जाता है कि यू-डायस कोड विहीन कोई भी विद्यालय संचालित होने की दशा में मान्यता प्रत्याहरण तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। समस्त अभिभावकों से अपील की जाती है कि यू-डायस कोड विहीन विद्यालयों में अपने पाल्यों का प्रवेश कदापि न करायें।

(प्रेम चंद्र यादव ) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें