नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Apr 22, 2026 / Post views : 179

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का परिणाम गुरुवार 23 अप्रैल 2026 को घोषित किया जाएगा। परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षाफल गुरुवार सायं 4 बजे परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल लाखों छात्र-छात्राएं अपना परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in� तथा डिजिलॉकर (Digilocker) की वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in/� पर जाकर देख सकेंगे। इसके साथ ही छात्र अपने अंकपत्र की डिजिटल कॉपी भी डिजिलॉकर के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। यूपी बोर्ड हर वर्ष देश के सबसे बड़े शिक्षा बोर्डों में शामिल है, जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी सम्मिलित होते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था, जबकि इस बार परिणाम दो दिन पहले जारी किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों में उत्सुकता और उत्साह दोनों देखने को मिल रहा है। बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और परिणाम को सुचारु रूप से जारी करने के लिए तकनीकी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन