आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Mar 13, 2026 / Post views : 48
मौसम पूर्वानुमान
कई राज्यों में बारिश ' बर्फबारी और आंधी के आसार
देश के मौसम में अब बदलाव होने वाला है ।
पंजाब के कुछ जिलों में हाल ही में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है।
अगले दो दिनों के भीतर 15 मार्च से 17 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत पूर्वी व उत्तर-पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।
रुक . रुक कर गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिलेगी
दक्षिण भारत में भी वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।
वहीं, पहाड़ी इलाकों में लगातार आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण बार-बार बारिश और बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन