नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, May 21, 2026 / Post views : 22

परसपुर । समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में आज शाम 4 बजे परसपुर आटा से राज पैलेस तक महंगाई के विरोध में पैदल मार्च निकाला जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, जिसके विरोध में यह पैदल मार्च आयोजित किया जा रहा है। सभी लोगों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन