आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Apr 14, 2026 / Post views : 58
लखनऊ: सरकारी कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति जल्द होगी जारी।
मई में ही तबादलों की प्रक्रिया पूरी करने की योजना।
जिले में 3 साल और मंडल में 7 साल पूरे कर चुके कर्मचारी हटेंगे।
स्थानांतरण नीति के जरिए प्रदेश सरकार हर साल समूह क, ख और ग के अधिकारियों का स्थानांतरण करती है।
जनगणना और पंचायत चुनाव की संभावना के मद्देनजर इस बार कार्मिक विभाग ने अप्रैल में ही स्थानांतरण नीति लाने की तैयारी की है।
समूह क और ख के स्थानांतरण संवर्गवार कार्यरत अधिकारियों की संख्या की अधिकतम 20 फीसदी तक किए जा सकेंगे।
समूह ग और घ के कार्मिकों के स्थानांतरण संवर्गवार कुल कार्यरत कार्मिकों की संख्या के अधिकतम 10 फीसदी तक किए जा सकेंगे।
दिव्यांग बच्चों के माता-पिता की तैनाती समुचित इलाज वाले स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर होगी !!
विज्ञापन
विज्ञापन