Mon, 06 Apr 2026
Breaking News
आज का भविष्यफल : आपका नाम के प्रथम अक्षर के साथ अपना भविष्यफल देखें | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश : आज सुबह 7:30 बजे तक की बड़ी खबरें...................* | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर आज की प्रमुख मुख्य राष्ट्रीय खबरें | आज का राशिफल : अयोध्या के आचार्यों द्वारा निर्मित | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश : सुबह सवेरे देश राज्यों से प्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद भजनपुर प्रयागराज गोरखपुर कानपुर | डीएम डॉ राजा गणपति आर की अध्यक्षता में : सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस किया बंजारा टाउनशिप का निरीक्षण | शेखर न्यूज़ पर सुबह 7:30 बजे तक के प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या गोरखपुर प्रयागराज मिर्जापुर सीतापुर | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश : अयोध्या के पंडितों द्वारा प्रस्तुत आज का राशिफल | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश : सुबहसवेरे की देश राज्यों सेप्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरें | आज का भविष्यफल : आपका नाम के प्रथम अक्षर के साथ अपना भविष्यफल देखें | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश : आज सुबह 7:30 बजे तक की बड़ी खबरें...................* | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर आज की प्रमुख मुख्य राष्ट्रीय खबरें | आज का राशिफल : अयोध्या के आचार्यों द्वारा निर्मित | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश : सुबह सवेरे देश राज्यों से प्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद भजनपुर प्रयागराज गोरखपुर कानपुर | डीएम डॉ राजा गणपति आर की अध्यक्षता में : सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस किया बंजारा टाउनशिप का निरीक्षण | शेखर न्यूज़ पर सुबह 7:30 बजे तक के प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या गोरखपुर प्रयागराज मिर्जापुर सीतापुर | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश : अयोध्या के पंडितों द्वारा प्रस्तुत आज का राशिफल | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश : सुबहसवेरे की देश राज्यों सेप्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरें | आज का भविष्यफल : आपका नाम के प्रथम अक्षर के साथ अपना भविष्यफल देखें | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश : आज सुबह 7:30 बजे तक की बड़ी खबरें...................* | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर आज की प्रमुख मुख्य राष्ट्रीय खबरें | आज का राशिफल : अयोध्या के आचार्यों द्वारा निर्मित | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश : सुबह सवेरे देश राज्यों से प्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद भजनपुर प्रयागराज गोरखपुर कानपुर | डीएम डॉ राजा गणपति आर की अध्यक्षता में : सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस किया बंजारा टाउनशिप का निरीक्षण | शेखर न्यूज़ पर सुबह 7:30 बजे तक के प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या गोरखपुर प्रयागराज मिर्जापुर सीतापुर | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश : अयोध्या के पंडितों द्वारा प्रस्तुत आज का राशिफल | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश : सुबहसवेरे की देश राज्यों सेप्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरें |

शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह-सुबह की प्रमुख मुख्य खबरें

LIVE

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Mar 20, 2026 / Post views : 39

Share:

आज की बड़ी खबरें.......

20.03.2026

➡लखनऊ- इंदिरानगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आरुष सक्सेना को गिरफ्तार किया, आरोपी को अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप की बिक्री के मामले में अरेस्ट किया गया, पुलिस टीम ने उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया

➡लखनऊ- यूपी पुलिस को दो अलग-अलग श्रेणियों में अवॉर्ड मिला, UP Police Fact Check को Digital Policing & Law Enforcement अवॉर्ड दिया गया, Meta Suicidal Alert को Digital Citizen Engagement & Grievance Redressal अवॉर्ड मिला, यूपी पुलिस देश की एकमात्र राज्य पुलिस बनी जिसे दो श्रेणियों में सम्मान मिला, गाजियाबाद CP जे. रविन्द्र गौड़ ने पुरस्कार ग्रहण किया, तकनीक आधारित जनहितकारी पुलिसिंग को यह सम्मान मिला

➡लखनऊ- ईद के चांद का ऐलान कर दिया गया, 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी, चांद कमेटियों ने इसकी घोषणा की, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी ऐलान किया, टीले वाली मस्जिद से भी 21 मार्च को ईद उल फितर मनाए जाने की घोषणा हुई

➡मेरठ- इंटरनेशनल साइबर ठगी के गैंग का खुलासा हुआ, सुभारती विश्वविद्यालय का नाइजीरियन छात्र मयान सेहु इस मामले में सामने आया, गेमिंग एप का करोड़ों रुपये उसके खाते में आए थे, मामला ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड से जुड़ा है, मास्टरमाइंड युसूफ पहले ही नाइजीरिया भाग चुका है, देश के 6 राज्यों में गैंग के खिलाफ 16 केस दर्ज हैं, साइबर क्राइम टीम ने जांच के बाद इसका खुलासा किया

➡वाराणसी- गंगा में बिरयानी पार्टी के मामले में शिकायतकर्ता को धमकी मिली है, इंटरनेशनल कॉल और सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी गई, BJMU महानगर अध्यक्ष रजत इस मामले के शिकायतकर्ता हैं, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, सिगरा थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

➡प्रयागराज- वकील नूतन ठाकुर को बड़ी राहत मिली है, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है, देवरिया FIR मामले में यह राहत मिली है, मामला जमीन आवंटन केस से जुड़ा था, उनके पति अमिताभ ठाकुर पहले जेल जा चुके हैं और बाद में उन्हें जमानत मिल चुकी है, नूतन ठाकुर की ओर से वरिष्ठ वकीलों ने पक्ष रखा, इमरान उल्लाह और विनीत विक्रम ने पैरवी की, जस्टिस जितेंद्र सिन्हा की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई

➡वाराणसी- काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर पहली बार मां गंगा की आरती की गई, अब नित्य संध्या को यहां मां गंगा की आरती होगी, चैत्र नवरात्र के पहले दिन से इस नई परंपरा की शुरुआत की गई है

➡बदायूं- AQI लगातार खराब होने से प्रदूषण बढ़ गया है, भट्टों से जहरीला धुआं निकल रहा है, जूते-चप्पल जलाकर धुआं फैलाया जा रहा है, टायर बुरादे के अवैध इस्तेमाल का मामला भी उजागर हुआ है, चिमनियों से उठता काला धुआं लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है, सिंथेटिक कपड़े जलाकर ईंट पकाई जा रही है, भट्टों पर अवैध ईंधन के खुले ढेर मिले हैं, नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, प्रदूषण से लोगों और पक्षियों दोनों पर खतरा बढ़ गया है, AQI अनहेल्दी स्तर पर पहुंचने से हालात गंभीर बने हुए हैं

➡कन्नौज- पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 5 लाख रुपये वापस दिलाए, शिवरतन सिंह से पेंशन फाइल बनाने का झांसा देकर रकम ठगी गई थी, ठगों ने OTP लेकर खाते से रुपये उड़ा लिए थे, पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, साइबर टीम की कड़ी मशक्कत के बाद रकम वापस खाते में डलवाई गई, मामला तालग्राम क्षेत्र के नगला नया गांव का है

➡Farrukhabad- दबंगों ने युवक को घेरकर गोली मार दी, पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया, गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, मामला कमालगंज क्षेत्र के गंगा गली का है

➡हरदोई- अज्ञात कारणों से पांच घर जलकर राख हो गए, आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, घटना बिलग्राम के अख्तियारपुर गांव की है

➡असम- विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, पार्टी ने 22 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं

➡Farrukhabad- SP ने महिला दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया, रिश्वतखोरी के आरोप में महिला दारोगा सुधा पर कार्रवाई हुई, थाने के ड्राइवर से 7 हजार रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ था, वायरल वीडियो का एसपी ने संज्ञान लिया, मामला कोतवाली कायमगंज परिसर का है

➡वाराणसी- गंगा में इफ्तार पार्टी करने के मामले में सभी 14 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, कोर्ट ने सभी की क्रिमिनल हिस्ट्री भी मांगी है, मामले में 23 मार्च को बेल याचिका पर सुनवाई होगी

➡दिल्ली- यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी नए आवास में शिफ्ट हो गए हैं, लखनऊ के बाद अब दिल्ली में भी उन्होंने नया आवास ग्रहण किया है, वह 35 लोधी स्टेट में शिफ्ट हुए हैं, चैत्र नवरात्र के पहले दिन उन्होंने नए आवास में प्रवेश किया, पहले इसी पते पर BSP अध्यक्ष मायावती रहती थीं

➡चंदौली- निर्माणाधीन ROB का स्लैब गिरने की घटना के बाद डीएम और एसपी ने मौके का निरीक्षण किया, डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने कहा कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज किया गया है, JE के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई हुई है, AE और BM के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है

➡कन्नौज- खेत पर घास लेने गई युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, युवती ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया है, विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मामला ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है

➡हापुड़- मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, इस झगड़े में दो लोग घायल हुए हैं, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है, मामला सिंभावली थाना क्षेत्र का है

➡बहराइच- बीमारी से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली, युवक ने हंसिए से अपने गले को बुरी तरह रेत लिया था, उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, मामला पयागपुर थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा गांव का है

➡चंदौली- निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरने के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने सख्त कार्रवाई की है, लापरवाही पर मेसर्स श्रेष्ठाभिषेक बिल्डकॉन के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है, एमडी सेतु निगम ने अवर अभियंता को निलंबित किया है, AE, AE और परियोजना प्रबंधक चंदौली के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हुई है, संयुक्त प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है, तीन सदस्यीय तकनीकी समिति तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेगी

➡दिल्ली- बदमाशों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं, मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर जांच की जा रही है, घटना बवाना इलाके की है

➡देहरादून- तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने तांडव मचाया, कार सवार ने कई लोगों को टक्कर मार दी, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है, अनियंत्रित कार सीमेंट के पिलर से टकरा गई, टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, मामला ओल्ड सर्वे रोड का है

➡हरिद्वार- बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई, कार मेन रोड से उतरकर खेत में पलट गई, हादसे में ड्राइवर समेत कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं, घटना पथरी क्षेत्र में पदार्था रविदास आश्रम के पास हुई।

लखनऊ- इंदिरानगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आरुष सक्सेना को गिरफ्तार किया, आरोपी को अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप की बिक्री के मामले में अरेस्ट किया गया, पुलिस टीम ने उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया

-----------------------------

➡लखनऊ- विधानसभा पर प्रोटेस्ट करने के मामले में हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई, 17 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ, दारुलसफा चौकी इंचार्ज की तहरीर पर कार्रवाई हुई, अंकित यादव और आशुतोष यादव समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, सभी आरोपी विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े बताए जा रहे हैं, प्रोटेस्ट के दौरान लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी

➡लखनऊ- चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जा रही है, इस दिन मिश्री का भोग लगाना शुभ माना जाता है

➡मथुरा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज मथुरा दौरा है, शाम 5 बजे मथुरा आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगी, इसके बाद वृंदावन के रेडिसन होटल जाएंगी, 6:30 बजे इस्कॉन मंदिर में दर्शन करेंगी, 7 बजे प्रेम मंदिर में पूजा करेंगी, 20 मार्च को प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी, 11 बजे नीम करौरी आश्रम में दर्शन करेंगी, शाम 5 बजे वात्सल्य ग्राम जाएंगी, 21 मार्च सुबह 8 बजे वृंदावन से गोवर्धन के लिए रवाना होंगी

➡देहरादून- उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की संभावना जताई जा रही है, आज कैबिनेट विस्तार हो सकता है, राजभवन और शासन स्तर पर हलचल तेज है, सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, राजभवन में कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग से एक-एक मंत्री बनाए जा सकते हैं, चमोली और नैनीताल से भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है, देहरादून से भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है

➡दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर से फोन पर बात की, शेख तमीम बिन हमद अल थानी को ईद की शुभकामनाएं दीं, कतर की जनता को भी बधाई दी, भारत ने कतर के साथ एकजुटता दोहराई, ऊर्जा ढांचे पर हमलों की निंदा की, कतर द्वारा भारतीयों के समर्थन के लिए आभार जताया, क्षेत्र में शांति और स्थिरता की कामना की, होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित नौवहन पर जोर दिया

➡अलीगढ़- बीजेपी युवा मोर्चा के दो गुटों में भिड़ंत का मामला सामने आया, वर्चस्व की लड़ाई गोलीबारी में बदल गई, 12 मार्च की घटना का वीडियो सामने आया, सड़क पर दर्जनों राउंड फायरिंग हुई, फायरिंग में 3 लोग घायल बताए गए, 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, 8 आरोपी जेल भेजे गए, हर्षद हिंदू समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ विवाद की वजह बनी, घटना ने कानून-व्यवस्था और अंदरूनी राजनीति पर सवाल खड़े किए

➡सीतापुर- लकड़ी माफिया द्वारा प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया, रात के अंधेरे में बिना परमिट पेड़ काटे गए, वीडियो बना रहे स्थानीय पत्रकार से अभद्रता की गई, राकेश नाम के व्यक्ति पर आरोप लगा, मामला सदरपुर थाना क्षेत्र के देवियापुर का है

➡चंदौली- प्लास्टिक बैग फैक्ट्री में आग लग गई, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, आग से फैक्ट्री को नुकसान हुआ है, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की है

➡आगरा- भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की जान गई, 3 लोग घायल हुए हैं, घायलों का सैफई में इलाज चल रहा है, मृतकों में 4 इटावा और एक औरैया का निवासी था, सभी कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे थे, घटना चित्रहाट थाना क्षेत्र के हाईवे पर हुई

➡हापुड़- अलविदा जुमे को लेकर पुलिस अलर्ट पर है, संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की जा रही है, जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर है, नवरात्र को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है, CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है, मंदिर और मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है

➡रायबरेली- युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया, युवक को एक गुप्त स्थान पर ले जाकर पीटा गया, आरोपी की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, आरोपी पयागपुर का निवासी बताया जा रहा है, मामला गदागंज थाना क्षेत्र का है

➡रायबरेली- बुलडोजर एक्शन मामले में सदर SDM को राहत मिली है, हाईकोर्ट की डबल बेंच ने अंतरिम राहत दी, प्रफुल्ल कुमार शर्मा पर लगाया गया 20 लाख रुपये का जुर्माना फिलहाल स्थगित किया गया, सावित्री सोनकर प्रकरण में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया, मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी

➡झांसी- कमर्शियल LPG की किल्लत के कारण सेवई महंगी हो गई है, दूध फेनी सेवई के दाम 20-25 रुपये तक बढ़ गए हैं, दुकानदार महंगा सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं, ईद से पहले बाजार में खरीदारी की रफ्तार धीमी पड़ी है, बेहतर क्वालिटी की सेवई अब 200 रुपये किलो तक बिक रही है, पहले इसकी कीमत 160-170 रुपये किलो थी

➡आगरा- भाजपा के महानगर मंत्री अनिल सारस्वत का वीडियो वायरल हुआ, वीडियो में वह राज्यसभा सांसद नवीन जैन के सामने दंडवत प्रणाम करते नजर आए, उनकी इस हरकत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चा है, नवीन जैन को प्रभावशाली कारोबारी और नेता माना जाता है, सड़क निर्माण कारोबार से भी उनका जुड़ाव बताया जाता है

------------------------------------------------------------------------------------

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें